MP में जिला सरकार का चुनाव रिजल्ट:52 में से 19 जिलों के नतीजे आए, 16 पर भाजपा और 3 में कांग्रेस के अध्यक्ष बने

मध्यप्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव हो रहे हैं। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य वोटिंग कर रहे हैं। अब तक 51 में से 19 जिलों में अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। इनमें से 16 अध्यक्ष भाजपा के और 3 कांग्रेस समर्थित हैं। बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, विदिशा, देवास, भिंड, शाजापुर, सीहोर, निवाड़ी, दतिया, शहडोल, मंदसौर, कटनी, सागर, रायसेन, गुना और ग्वालियर में भाजपा समर्थक जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं देवास, छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीते हैं।

भोपाल में मंत्री भूपेंद्र की गाड़ी के सामने आए दिग्विजय

भोपाल में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हो गई है। दोपहर में मंत्री भूपेंद्र सिंह कुछ सदस्यों को अपनी गाड़ी में लेकर पहुंचे। इस दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी उनकी गाड़ी के सामने आ गए। तभी विधायक रामेश्वर शर्मा सदस्यों को लेकर अंदर चले गए। इनमें कांग्रेस के नवरंग गुर्जर की पत्नी और जिपं सदस्य रामकुंवर गुर्जर भी थीं। गुर्जर के पाला बदलने से अब चुनाव रोचक हो गए हैं। कांग्रेस ने गुर्जर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। बीजेपी ने गुर्जर को अपना अध्यक्ष कैंडिडेट बनाया है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने रश्मि भार्गव को मैदान में उतारा है।

क्रमांक जिला निर्वाचित पार्टी वोट मिले कुल सदस्य
1 भिंड कामना सुनील सिंह भाजपा निर्विरोध 21
2 रायसेन जसवंत बबलू मीणा भाजपा निर्विरोध 18
3 गुना अरविंद धाकड़ भाजपा निर्विरोध 18
4 कटनी सुनीता मेहरा भाजपा निर्विरोध 14
5 निवाड़ी सरोज राय भाजपा निर्विरोध 10
6 शाजापुर हेमराज सिसोदिया भाजपा निर्विरोध 13
7 शहडोल प्रभा मिश्रा भाजपा निर्विरोध
8 दतिया इंदिरा धीरू गांधी भाजपा निर्विरोध
9 ग्वालियर दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव भाजपा निर्विरोध
10 सागर हीरा सिंह राजपूत भाजपा निर्विरोध
11 मंदसौर दुुर्गा विजय पाटीदार भाजपा निर्विरोध
12 छिंदवाड़ा संजय पूनार कांग्रेस निर्विरोध
13 नर्मदापुरम राधाबाई सुधीर पटेल कांग्रेस 1 वोट
14 सीहोर गोपाल इंजीनियर भाजपा 11 वोट 17
15 बुरहानपुर गंगाराम मार्को भाजपा 6 10
16 खंडवा कंचन तनवे भाजपा 8 16
17 बैतूल राजा पवार भाजपा निर्विरोध
18 विदिशा गीता रघुवंशी भाजपा 11 19
19 देवास लीला अटारिया कांग्रेस 11 18
लाइव अपडेट्स….

देवास में कांग्रेस की लीला अटारिया 18 में से 11 मत प्राप्त कर जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।
विदिशा से BJP की गीता कैलाश रघुवंशी जिपं अध्यक्ष बनीं ​​​​​​। उन्हें 11 व कांग्रेस की पार्वती गगनेद्र रघुवंशी को 08 वोट मिले।
बैतूल जिला पंचायत पर BJP का कब्जा। राजा पवार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
खंडवा से भाजपा की कंचन तनवे जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। उन्हें 16 में से 08 वोट मिले। कांग्रेस को 07 वोट मिले और 01 वोट रिजेक्ट हुआ।
बुरहानपुर में भाजपा के गंगाराम मार्को जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए। उन्हें 10 में से 6 वोट मिले।
सीहोर में भाजपा के गोपाल इंजीनियर जिला पंचायत अध्यक्ष बने। उन्हें 11 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 6 वोट मिले।
नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में कांग्रेस समर्थित राधाबाई सुधीर पटेल केवल 1 वोट से जीतीं।
छिंदवाड़ा से कांग्रेस के संजय पूनार निविर्रोध अध्यक्ष चुने गए।
भिंड में भाजपा कि कामना सुनील सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं।
रायसेन में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस से भाजपा में आए जसवंत बबलू मीणा निर्विरोध चुने गए।
गुना में भाजपा समर्थक अरविंद धाकड़ भी निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बने हैं।
कटनी में भाजपा समर्थक सुनीता मेहरा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई हैं।
निवाड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष पर बीजेपी समर्थक सरोज राय निर्विरोध चुनी गईं।
शाजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के हेमराज सिसोदिया निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित।
भाजपा की प्रभा मिश्रा शहडोल जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुनी गईं।
दतिया से भाजपा की इंदिरा धीरू दांगी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं।
ग्वालियर में श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं।
सागर के हीरा सिंह राजपूत निर्विरोध अध्यक्ष बने।
मंदसौर में दुर्गा विजय पाटीदार बनीं निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष
इंदौर में नामांकन दाखिल, छतरपुर में बगावत

इंदौर में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा की ओर से रीना मालवीय और कांग्रेस की ओर से ममता चौबिसिया ने नामांकन दाखिल किया। छतरपुर में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी विद्या हरिओम अग्निहोत्री का नाम घोषित होने के बाद भाजपा की एक अन्य दावेदार उमा इंद्र विक्रम सिंह नामांकन दाखिल करने पहुंचीं।

कांग्रेस नेता की पत्नी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया: दिग्विजय

भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हो गई हैं। दोपहर 12.15 बजे मंत्री भूपेंद्र सिंह कुछ सदस्यों को अपनी गाड़ी में लेकर पहुंचे। इस दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी आदि नेता उनकी गाड़ी के सामने आ गए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था बीजेपी के पास उम्मीदवार नहीं है। बीजेपी ने कांग्रेस के नेता नौरंग गुर्जर की पत्नी को उम्मीदवार बनाया है। नौरंग गुर्जर पहले ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष थे। आज जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं। ये भाजपा का दिवालियापन है। बता दें कि भोपाल में जिपं अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से भाजपा से रामकुंवर गुर्जर और कांग्रेस से रश्मि भार्गव प्रत्याशी हैं।

उमा की बहू और पूर्व मंत्री की पत्नी के बीच मुकाबला

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू उमिता-राहुल सिंह लोधी टीकमगढ़ से जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के प्रयास में हैं। उमिता के पति और उमा के भतीजे राहुल सिंह लोधी खरगापुर से बीजेपी विधायक हैं। राहुल लोधी के मुताबिक उमिता को आठ अन्य जिला पंचायत सदस्यों ने समर्थन दिया है। उमिता का मुकाबला पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता यादवेन्द्र सिंह की पत्नी सुषमा सिंह से होगा।

इन जिलों पर सभी की निगाहें

राजधानी भोपाल के अलावा, सीएम के गृह जिले सीहोर, कमलनाथ के छिंदवाड़ा, दिग्विजय सिंह के गुना व राजगढ़, नेता प्रतिपक्ष के जिले भिंड में अध्यक्ष के फैसले पर सबकी निगाहें टिकी हैं। सीहोर के सदस्यों को भोपाल के खजूरी थाने की पुलिस ले आई। कई जिलों में सदस्यों के गायब होने और अपहरण की शिकायतें भी पुलिस के पास पहुंची हैं।

इन जिलों पर सभी की निगाहें

राजधानी भोपाल के अलावा, सीएम के गृह जिले सीहोर, कमलनाथ के छिंदवाड़ा, दिग्विजय सिंह के गुना व राजगढ़, नेता प्रतिपक्ष के जिले भिंड में अध्यक्ष के फैसले पर सबकी निगाहें टिकी हैं। सीहोर के सदस्यों को भोपाल के खजूरी थाने की पुलिस ले आई। कई जिलों में सदस्यों के गायब होने और अपहरण की शिकायतें भी पुलिस के पास पहुंची हैं।

मंदसौर जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार की पुत्रवधू दुर्गा विजय पाटीदार को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। कलेक्टर गौतम सिंह ने बताया कि समय अवधि तक केवल एक ही नामांकन दाखिल हुआ जो सही पाया गया इसके बाद कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ ।

नर्मदापुरम में दो उम्मीदवार

नर्मदापुरम जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से योजनगंधा सिंह जूदेव और कांग्रेस से राधा बाई पटेल ने भरा फार्म। वहीं कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश सचिव पुष्पराज पटेल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जिला पंचायत के दूसरे गेट से बीजेपी के लोग कागज अंदर बाहर कर रहे हैं।

उज्जैन में एंट्री को लेकर विवाद, हल्का बल प्रयोग

उज्जैन में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में एंट्री को लेकर विवाद हो गया। उज्जैन जिला पंचायत के गेट पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। दोनों पार्टी के प्रत्याशी अपने-अपने लोगों को गेट के अंदर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। तभी विवाद की स्थिति बन गई। यहां पर बीजेपी ने कमला कुंवर को तो कांग्रेस ने हेमलता सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया।

विधायकों ने घेरा एसपी ऑफिस

मुरैना में कांग्रेस ने पुलिस पर कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को उठाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। गुरुवार रात कांग्रेस के पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, विधायक राकेश मावई, अजब सिंह कुशवाह, रविन्द्र सिंह तोमर, सतीश सिकरवार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक सिंह समेत करीब 100 कांग्रेसी एसपी ऑफिस पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने जौरा, बागचीनी व कैलारस पुलिस पर उनके दो जिला पंचायत सदस्यों को किडनैप करने का आरोप लगाया और नारेबाजी भी की। इसी तरह, जबलपुर और सीहोर में भी हंगामा हुआ

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal