तगड़ा ऑफर! Google के सबसे लेटेस्ट और दमदार स्मार्टफोन पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट
गूगल का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन Pixel 6a को आज से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

हमें फॉलो करें
Google Pixel 6a खरीदने का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कुछ महीनों पहले Google IO इवेंट में शोकेस किया गया यह फोन आखिरकार भारत आ गया है। अब आप इसे फ्लिपकार्ट पर जाकर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि गूगल पिक्सल 6a डिवाइसेज की डिलिवरी 28 जुलाई से शुरू होगी। गूगल के इस नए स्मार्टफोन की MRP 43,999 रुपये है। कंपनी इस फोन पर कई जबर्दस्त ऑफर दे रही है और 10 हजार रुपये के हेवी डिस्काउंट के साथ आपका हो सकता है।

अगर आपके पास ऐक्सिस बैंक का कार्ड है, तो आपको 4 हजार रुपये का इस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी फोन को शानदार एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीदने का मौका दे रही है। फोन को पुराना पिक्सल डिवाइस एक्सचेंज करके खरीदने पर आपको 6 हजार रुपये तक का फायदा हो सकता है। ऐसे में गूगल पिक्सल डिवाइस एक्सचेंज और ऐक्सिस कार्ड वाले ऑफर के साथ यह फोन 10 हजार रुपये सस्ते में आपका हो सकता है। अगर आपके पास कोई दूसरा स्मार्टफोन है, तो उसको एक्सचेंज करके आप 2 हजार रुपये का फायदा उठा सकते हैं।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal