भोपाल में बारिश, इटारसी-नागपुर ट्रैक की ट्रेनें डाइवर्ट:तवा डैम के 13 में से 9 गेट खोले, नर्मदा किनारे की निचली बस्तियों में अलर्ट

मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। भोपाल में आज दोपहर साढ़े 12 बजे से तेज बारिश हो रही है। नर्मदापुरम में तवा डैम के 9 गेट खोलने पड़े हैं। आज सुबह साढ़े 5 बजे 7 गेट खोले गए। डैम में पानी की आवक को देखते हुए साढ़े 9 बजे दो गेट और खोल दिए गए। अब 9 गेट से 3949 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

तवा डैम परियोजना के अधिकारी आरके श्रीवास्तव ने बताया कि डैम का गवर्निंग लेवल 1158 तक है। इस बार दो महीने पहले ही गेट खोल दिए गए हैं। बांध का अधिकतम लेवल 1166 फीट है। 31 जुलाई तक 1158 फीट जलस्तर रखा जाता है। डैम के गेट खोले जाने से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ेगा। निचली बस्तियों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। राजस्व अधिकारी ने पहले 10 गेट खोले जाने की जानकारी दी थी। बाद में उन्होंने 9 गेट खोलने की बात कही।

सामान्य से ज्यादा हो चुकी बारिश

मध्यप्रदेश में इस सीजन में अब तक सामान्य से 16% ज्यादा पानी गिर चुका है। आमतौर पर साढ़े 10 इंच पानी गिरना था, लेकिन 12 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी इंदौर, भोपाल, उज्जैन और नर्मदापुरम में जोरदार बारिश होगी। ग्वालियर-चंबल, बघेलखंड, बुंदेलखंड और महाकौशल में ज्यादा बारिश नहीं है। यहां हल्की रिमझिम रहेगी। इससे पहले बुधवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। सावन के पहले दिन सिर्फ छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा 2 इंच बारिश हुई। इसके अलावा, बाकी मध्यप्रदेश में हल्की बारिश रही।

रेल ट्रैक पर पानी, ट्रेनें डाइवर्ट

इटारसी से नागपुर रेल रूट पर कीरतगढ़-ताकू के बीच ट्रैक पर पानी आ गया। गाड़ी संख्या 20806 नई दिल्ली-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस और 12616 नई दिल्ली-चेन्नई जीटी एक्सप्रेस को इटारसी स्टेशन से डायवर्ट रूट वाया खंडवा-बडनेरा-वर्धा-बल्लारशाह होकर चलाया जा रहा है। इटारसी में देर रात से हो रही बारिश की वजह से न्यू यार्ड डबल स्टोरी के पीछे वैशाली नगर में लोगों के घरों में पानी घुस गया। इंदिरा नगर, पुरानी इटारसी देवल मंदिर के पास 4 से 5 फीट तक जल जमाव हो गया। उधर, उज्जैन में शिप्रा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

तवा के गेट खोलने से यहां पर असर पड़ेगा

तवा डैम का पानी नर्मदा नदी में जाता है। इसकी वजह से होशंगाबाद, धार, अलीराजपुर, हरदा, देवास, सीहोर, रायसेन और खंडवा जिले में नर्मदा किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट किया गया है। ​​​​​​मरोड़ा, सोनतलाई, मेहराघाट, सांगाखेड़ा कला, बांद्राभान, रायपुर गांव तवा नदी से लगे हुए हैं। यहां अलर्ट है। तवा डैम के गेट खुलने के बाद पानी को बांद्राभान पहुंचने में 6 घंटे लगते है। नर्मदापुरम में सेठानी घाट पर 6 से 7 घंटे बाद जलस्तर बढ़ना शुरू होता है। तवा से छोड़ा गया पानी इंदिरा सागर डैम को भरता है। नर्मदापुरम, बांद्राभान, आंवली घाट, तालनगरी, बाबरी घाट पर नर्मदा का जलस्तर बढ़ेगा।

पिछले साल से 2 महीने पहले खोले गए तवा डैम के गेट, इटारसी में बाढ़ की स्थिति

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal