मध्यप्रदेश में नगर सरकार चुने जाने के लिए आज दूसरे चरण में 43 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 9 बजे तक 21% वोट पड़ चुके हैं। मुरैना में बसपा की महापौर प्रत्याशी को पुलिस ने खदेड़ दिया। वह अपने पक्ष में मतदान कराना चाह रही थीं। 5 नगर निगम- रतलाम, मुरैना, देवास, रीवा और कटनी में वोट डाले जा रहे हैं। 40 नगर पालिका परिषद और 169 नगर परिषदों में भी मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। कुल 214 निकायों के लिए 6 हजार 829 पोलिंग बूथ पर वोट डाले जा रहे हैं। पहले चरण का मतदान 6 जुलाई को हो चुका है। देवास में बारिश के बीच लोग छाते और रेनकोट पहनकर वोटिंग करने पहुंच रहे हैं। रतलाम में भी सुबह बारिश ने मतदान प्रभावित किया। शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी के वार्ड 38 में मतदान किया।
दूसरे चरण में 49 लाख 9 हजार 280 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 25 लाख 20 हजार 923 पुरुष और 23 लाख 88 हजार 65 महिला मतदाता हैं। 292 अन्य मतदाता भी हैं। वोटिंग EVM के जरिए हो रही। मतदाता को निर्धारित 20 पहचान-पत्रों में से कोई एक पहचान-पत्र मतदान के लिए साथ में लाना अनिवार्य है।
अपडेट्स
मुरैना में बहुजन समाजवादी पार्टी से महापौर प्रत्याशी ममता मौर्य को पुलिस ने खदेड़ दिया। ममता पर आरोप है कि वह शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में वोटर्स को अपने पक्ष में वोट डालने का कह रहीं थी। पुलिस उन्हें पकड़कर गाड़ी में बैठा रही थी, लेकिन उन्होंने छूटते हुए दौड़ लगा दी। जौरा कस्बे के वार्ड 7 में कुछ उपद्रवियों ने पहुंचकर गड़बड़ी करना चाही। पुलिस ने उपद्रवियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
यहां चल रहा मतदान
5 नगर निगम
नगर निगम कटनी, रतलाम, देवास, रीवा और मुरैना
40 नगर पालिका
बैरसिया, नरसिंहगढ़, सारंगपुर, रायसेन, बेगमगंज, मंडीदीप, आष्टा, सिरोंज, खरगोन, बड़वाह, सनावद, शिवपुरी, चंदेरी, चौरई, परासिया, बालाघाट, महिदपुर, खाचरौद, नागदा, जावरा, शुजालपुर, आगर-मालवा, देवरी, बीना, नौगांव, महाराजपुर, हटा, टीकमगढ़, सीधी, मैहर, नर्मदापुरम, पिपरिया, सिवनी मालवा, मुलताई, धनपुरी, अनूपपुर, पसान, भिंड, गोहद और सबलगढ़।
169 नगर परिषद
कुरावर, बोड़ा, पचोर, खिलचीपुर, जीरापुर, माचलपुर, तलेन, छापीहेड़ा, सांची, गैरतगंज, औबेदुल्लागंज, सुल्तानपुर, उदयपुरा, जावर, कोठरी, इछावर, नसरूल्लागंज, बुदनी, रेहटी, शाहगंज, कुरवाई, लटेरी, शमशाबाद, कसरावद, करही पाड़ल्याखुर्द, बिस्टान में मतदान हो रहा है।
मूंदी, पंधाना, मांडवा, मेघनगर, ठीकरी, निवाली बुजुर्ग, चाचौड़ा, बीनागंज, कुंभराज, आरोन, मधुसूदनगढ़, बैराढ़, कोलारस, करेरा, पिछोर, पोहरी, मगरौनी, मुंगावली, ईसागढ़, पिपरई, भांडेर, सेंवढ़ा, इंदरगढ़, शाहपुरा, मझौली, कटंगी, पाटन में भी वोटिंग चल रही है।
बड़कुही, लोधीखेड़ा, पिपलानारायणवार, चांदामेटा बुटारिया, बिछुआ, चांद, न्यूटन चिखली, छपारा, केवलारी, कटंगी, लांजी, बरही, तराना, माकड़ोन, उन्हेल, नयागांव, जावद, डिकेन, रतनगढ़, सिंगोली, सरवनिया, महाराज, मनासा, कुकड़ेश्वर, रामपुरा, अठाना, नामली, पिपलौदा, बड़ावादा, धामनोद, पानखेड़ी में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई।
अकोदिया, पोलायकलां, कानड़, नलखेड़ा, सुसनेर, सोयतकलां, बड़ागांव, मल्हारगढ़, नारायणगढ़, पिपल्यामंडी, सीतामऊ, शामगढ़, सुवासरा, भानपुरा, गरोठ, भैंसेदा, टोंकखुर्द, भौंरासा, सोनकच्छ, पीपलरावां, बंडा, शाहगढ़, राहतगढ़, मालथौन, बांदरी, बरोदियाकला, बारीगढ़, लवकुश नगर, चंदला, मढ़ीमलहरा, बिजावर, सटई, बड़ामलहरा, धुवारा, वक्स्वाहा, पटेरा, तेंदूखेड़ा, बड़ागांव धसान, कारी, जतारा, पलेरा, लिधौरा में वोटिंग चल रही।
जैरोन, पृथ्वीपुर, पवई, अमानगंज, गुन्नौर, गोविन्दगढ़, गूढ़, मनगंवा, सिरमौर, बैकुन्ठपुर, सेमरिया, त्यौंथर, चाकघाट, डभौरा, मझौली, चुरहट, रामपुर नैकिन, नागौद, रामपुर बघेलान, न्यू रामनगर, अमरपाटन, कोटर, बनखेड़ी, माखननगर, भैंसदेही, घोड़ाडोंगरी, बैतूल बाजार, ब्योहारी, खांड, बकहो, मानपुर, बनगवां (राजनगर), डोला, डूमरकछार, फूफ, अकोड़ा, मौ, मेहगांव, गोरमी, मालनपुर, विजयपुर, बानमोर, झुण्डपुरा, कैलारस और जौरा में भी मतदान हो रहा है।






