Guess Who: खुशी से झूमता ये बच्चा आज करता है बॉलीवुड पर राज, लाख कोशिशों के बावजूद लोग नहीं पहचान पा रहे चेहरा!

Guess Who: अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के सितारों की तस्वीरें वायरल होती हैं. कुछ अतरंगी होती हैं तो कुछ ऐसी भी होती हैं, जिनमें लोग अपने पसंदीदा एक्टर को पहचान भी नहीं पाते. ऐसी ही एक तस्वीर आज हम आपके लिए लाए हैं, जिसमें आप एक्टर के बचपन की तस्वीर देखकर पहचान नहीं पाएंगे कि आखिर ये बच्चा है कौन और अगर हमने आपको बता दिया कि ये बच्चा कौन है तो यकीनन आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी.

ये बच्चा है सुपरस्टार

हवा में हाठ उठाकर मस्ती से झूमता ये बच्चा आज बॉलीवुड की दुनिया का बड़ा स्टार है. ये बच्चा अब बड़ा होकर अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना रहा है और आज इस बच्चे का जन्मदिन भी है. जी हां, ये बेहद खुश बच्चा और कोई नहीं रणवीर सिंह है. क्यों चौंक गए ना. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की ये तस्वीर देखकर आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि बचपन से ही एक्टर कितने खुशमिजाज रहे हैं.

रणवीर सिंह का करियर

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का जन्म साल 1985 में हुआ था. उन्होंने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से इंडस्ट्री में कदम रखा, जो साल 2010 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब तो रही लेकिन सारी लाइमलाइट अनुष्का शर्मा ने लूट ली. आपको जानकार हैरानी होगी कि इसमें भी सिर्फ छह फिल्में ही सुपरहिट रहीं. लेकिन इसके बावजूद अभिनेता के स्टारडम में कोई कमी नहीं आई है.

रणवीर की आने वाली फिल्में
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर हाल ही में फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आए थे. ये फिल्म बहुत कम बिजनेस कर पाई है. लेकिन इसके बावजूद रणवीर सिंह की पाइपलाइन में बहुत सी फिल्में हैं. रणवीर सिंह निर्देशक रोहित शेट्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ की शूटिंग पूरी कर चुके हैं. तमिल सुपरस्टार विक्रम स्टारर निर्देशक शंकर की ब्लॉकबस्टर फिल्म अन्नियन के हिंदी रीमेक में रणवीर सिंह लीड रोल प्ले करेंगे. करण जौहर के डायरेक्शन के तले बन रही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर आलिया के साथ रोमांस करेंगे.

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal