पीएम मोदी से देवेंद्र फडणवीस तक की तारीफ, एकनाथ शिंदे बोले- भाजपा ने हिंदुत्व का समर्थन किया

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नई सरकार के लिए भारतीय जनता पार्टी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि हिंदुत्व के लिए भाजपा ने शिवसेना (शिंदे गुट) का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा समर्थन करने का भरोसा जाताया है। सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में शिंदे सरकार के पक्ष में 164 वोट आए थे।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में सीएम शिंदे ने महाविकास अघाड़ी सरकार के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिवसेना विधायकों को एमवीए शासन में काम करना मुश्किल हो रहा था और इसमें शामिल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सियासी जमीन हासिल करने की कोशिश कर रहे थे।

शिंदे ने कहा, ‘जनता में धारणा थी, सभी अनुमान लगा रहे थे कि भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है। लेकिन उन्होंने लोगों को दिखाया है कि इन 50 लोगों ने हिंदुत्व की विचारधारा की बात की और इनका एजेंडा विकास और हिंदुत्व का है और इनका समर्थन किया जाना चाहिए। उन्होंने ज्यादा संख्या, ज्यादा विधायक होने के बावजूद हमारा समर्थन किया। उन्होंने हमे मुख्यमंत्री पद के लिए हमें समर्थन दिया।’

शिंदे ने कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें राज्य को विकास की ओर आगे ले जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, ‘यह बड़ी बात है। केंद्र हमारे साथ है। हमने कुछ भी गैर कानूनी नहीं किया है। चुनाव से पहले भाजपा और शिवसेना का गठबंधन था। हम उस पार्टी के गठबंधन कर रहे हैं।’

सीएम शिंदे ने अगले विधानसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें हासिल करने का भी दावा किया है। उन्होंने कहा कि 170 विधायक गठबंधन के साथ हैं और केवल 30 बाकी हैं। उन्होंने कहा, ‘हम 200 से ज्यादा सीटें हासिल कर सकते हैं।’ देवेंद्र फडणवीस के उप मुख्यमंत्री बनने को लेकर भी शिंदे ने कहा कि उन्होंने ‘बड़ा दिल’ दिखाया है। उन्होंने जानकारी दी कि फडणवीस ने भाजपा के निर्देशों को माना है।

उन्होंने बताया, ‘बालासाहब और आनंद दीघे के मेरे जैसे कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बना दिया। मैं पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा का शुक्रगुजार हूं। मैंने कल नड्डा जी का धन्यवाद किया है। लोगों के बीच जो धारणा थी वह पूरी तरह बदल गई है कि भाजपा केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि विचारधारा के लिए भी काम करती है।’

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal