अन्नू कपूर से पहले हंसल मेहता के साथ भी फ्रांस में हो चुकी है लूटपाट, बोले- मैं दो बेटियों के साथ सड़क पर था

फिल्ममेकर हंसल मेहता (Hansal Mehta) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर फोटोज-वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने एक्टर अन्नू कपूर का वीडियो देखा। इस वीडियो को देखने के बाद उन्हें अपने साथ फ्रांस में हुई ऐसी ही घटना याद आ गई। उन्होंने लिखा, मैंने भी ऐसे ही हादसे का सामना किया है और उस वक्त न मेरे पास कैश था और न ही कार्ड। मेरे पास इतने पैसे तक नहीं थे कि मैं अपनी दोनों बेटियों को होटल तक ले जा सकूं। तो चलिए हंसल मेहता के साथ हुई पूरी घटना आपको बताते हैं।

हंसल मेहता के साथ भी हुई थी लूटपाट

हंसल मेहता ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैंने अन्नू कपूर सर की एक वीडियो देखी, जिसमें वह कह रहे हैं कि उनके साथ फ्रांस में लूटपाट हुई है। मेरे साथ भी बिल्कुल ऐसा ही हादसा हुआ था, जब मैं लॉवरे म्यूजियम में था। चोरों ने मेरी वॉलेट चुरा ली थी। उस वक्त मेरे पास कार्ड, कैश कुछ भी नहीं था। उससे ज्यादा बुरा कुछ भी नहीं था।’

मेरे साथ दो बेटियां थीं और मैं काफी परेशान था

डायरेक्टर ने अगले ट्वीट में लिखा, ‘मेरे साथ मेरी दो छोटी बच्चियां भी थी। मैंने फिर अपनी पत्नी को कॉल किया और बताया कि मेरे साथ क्या हुआ है। उससे मैंने कहा कि मुझे कुछ पैसे दे दो, जिससे मैं वापस आ सकूं। घबराहट और डर की वजह से मेरी पूरी फैमिली वैकेशन बर्बाद हो चुकी थी। मैंने फिर कार्ड्स को ब्लॉक करवाया।’

हंसल मेहता बोले- फ्रांस में रहे चोरों से सावधान

हंसल मेहता ने लिखा, ‘उन चोरों के लिए मेरे कार्ड बिल्लुक बेकार होंगे। क्योंकि उसमें से शायद ही किसी में पैसे रहे होंगे। इस पूरी कहानी का सार ये है कि आप जब भी फ्रांस जाएं, तो वहां चोरों से खूब सावधानी बरतें। भारत के जैसा नहीं है वहां।’ बता दें, हंसल मेहता ने पिछले महीने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर सफीना हुसैन के साथ शादी रचाई थी। कपल की दो बेटियां- किमाया और रेहाना हैं।

 

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal