मध्यप्रदेश:BJP से टिकट नहीं मिला; देवास में आत्मदाह का प्रयास, तो भोपाल में प्रज्ञा ठाकुर के बंगले के बाहर प्रदर्शन

देवास में भाजपा कार्यालय पर एक कार्यकर्ता ने टिकट नहीं मिलने के बाद अपने ऊपर केरोसीन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वार्ड क्रमांक 25 के निवासी भोजराज सिंह जादौन ने अपने लिए टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने बाहरी प्रत्याशी को टिकट दे दिया। इसका स्थानीय लोगों ने भी विरोध किया। भोजराज को कार्यालय में मौजूद दूसरे कार्यकर्ताओं ने बचाया।

भोपाल में पूर्व पार्षद के समर्थकों का प्रदर्शन

भोपाल के लिए BJP के पार्षद उम्मीदवारों की अधिकृत घोषणा नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग लिस्ट चल रही है। इसके चलते BJP में भी बगावती सुर तेज हो गए हैं। वार्ड 56 से पूर्व पार्षद केवल मिश्रा का टिकट कटने की आशंका से नाराज उनके समर्थक सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बंगले पर पहुंच गए। बाहरी व्यक्ति को टिकट देने से नाराज समर्थक धरने पर बैठ गए और इस्तीफा देने की बात कह रहे हैं।

शहडोल में बारातियों से भरी पिकअप पलटी; 5 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

शहडोल में शुक्रवार देर रात बारातियों से भरी पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। पिकअप जयसिंहगर के डोहका गांव से देवलोंद जा रही थी। हादसे में 30 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। इनमें 10 की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। हादसा ब्यौहारी थाना इलाके के टिहकी गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे में पिकअप में सवार 4 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही ADGP डीसी सागर, कलेक्टर वन्दना वैद्य सहित एसपी एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे। वहीं ब्यौहारी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पिकअप में 42 लोग सवार थे।

हादसे में पिकअप में सवार 4 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal