महाराष्ट्र-वर्धा ; भीम आर्मी के वर्धा जिला प्रमुख पैट्रिक अखिलेश यशपाल ने आज दिनांक 16 जून 2022 को नगर परिषद मे दस्तक देकर सीईओ, श्री भगत सर को निवेदन दिया।
पिछले 1 साल से 6 महीने पूर्व नजूल गली जोकि अंजुमन स्कूल की ओर जाता है जिस गली से बच्चों का स्कूल में आवागमन होता है जिसके लिए नगर परिषद में पैसे खर्च करके इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं स्ट्रीट लाइट लगवाए थे उस गली में वादाफले संस नामक फर्नीचर की बड़ी दुकान है जिसके मालिक ने बच्चों का आवागमन रोक कर गली के दोनों तरफ लोहे का बड़ा गेट लगवा दिया है। और उसमें एक बड़ा शेड डालकर स्टोर रूम की तरह उपयोग में ला रहे हैं जिससे वे सरकारी नगर परिषद के अंतर्गत आने वाली जगह जो कि स्कूल के बच्चों के लिए थी उसमें अवैध अतिक्रमण कर कर कई रुपए कमा चुके हैं।
इस मुद्दे को लेकर भीम आर्मी के वर्धा जिला प्रमुख पेट्रिक अखिलेश येशपाल के पास काफी समय से लोग अपनी परेशानी लेकर आ रहे थे, जिस पर अखिलेश ने तुरंत उस जगह की छानबीन कर कर सच्चाई का पता लगाकर अग्रिम रीति से भीम आर्मी के विदर्भ अध्यक्ष श्री अंकुश को चेक के नेतृत्व में नगर परिषद में निवेदन जाहिर किया जिस पर नगर परिषद के सीईओ श्री भगत जी ने अग्रिम रीति से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
निवेदन के पेशकश के दौरान भीम आर्मी के वर्धा जिला प्रमुख श्री पैट्रिक अखिलेश यशपाल के साथ पूनम गाडगे, विक्रम मेश्राम, यशवंत वादसमुद्रकर, विकी राऊत और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।







