Sara Kartik : कार्तिक को देखते ही गायब हुई सारा के चेहरे की हंसी, फोटो खिंचवाने के लिए भी नहीं दिया पोज

Sara Kartik : बॉलीवुड जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) हाल ही में एक अवॉर्ड शो में पहुंची थीं. एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का खूबसूरत गाउन पहना हुआ था. सारा भी इस आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही थीं लेकिन एकाएक सारा के चेहरे का नूर गायब हो गया जब उन्होंने अपने सामने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को देखा. कार्तिक आर्यन सारा अली खान के साथ फोटो खिंचवा रहे थे और सारा के चेहरे से हंसी गायब हो रही थी. सारा कार्तिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सारा के चेहरे से गायब हुई हंसी

सारा और कार्तिक (Sara And Kartik) की जोड़ी फिल्म ‘लव आजकल 2’ (Love AajKal 2) में देखने को मिली थी. इस फिल्म दोनों की जोड़ी तो लोगों को बहुत पसंद आई लेकिन फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. इस फिल्म के बाद दोनों ने एक-दूसरे से दूरियां बना ली. फिल्म के बाद यह पहली बार है कि कार्तिक और सारा साथ में नजर आए हों. इस इवेंट दोनों ने साथ में तस्वीरें भी क्लिक करवाईं लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अब लोग सारा अली खान (Sara Ali Khan) को लगातार ट्रोल कर रहे हैं.

फोटो खिंचवाने में भी हुई दिक्कत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सारा अली खान, कार्तिक आर्यन, कृति सेनन और वरुण धवन एक साथ नजर आ रहे हैं. पैपराजी के कहने पर कार्तिक सारा (Kartik Sara) के साथ फोटों खिंचवाते हैं लेकिन इस दौरान सारा अली खान काफी अनकंफर्टेबल महसूस करती हैं और उनके चेहरे की हंसी गायब हो जाती है. इस वीडियो के सामने आते ही लोग सारा अली खान को ट्रोल करने लगे. आपको बता दें इससे पहले भी जब सारा से कार्तिक की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने फिल्म को जरूर अच्छा बताया था लेकिन कार्तिक का नाम सुनते ही वो वहां से भाग खड़ी हुईं. उस वक्त भी लोगों ने सारा को बुरी तरह से ट्रोल किया था.

सारा के क्रश थे कार्तिक

बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) में  इस बात का खुलासा किया था कि वो कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ डेट पर जाना चाहती हैं. कुछ महीनों बाद ही दोनों डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आजकल’ के सीक्वल में कार्तिक सारा साथ दिखें. फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन के दौरान खूब हल्ला हुआ कि सारा और कार्तिक एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि फिल्म रिलीज होते ही दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं.

 

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal