महाराष्ट्र -वर्धा; 15/6/22 को दोपहर करीब 12 बजे धमनगांव के दत्तापुर निवासी 13 वर्षीय आर्यन संघपाल बेले को एक व्यक्ति ने ट्रेन में कथित तौर पर जबरन ले जाकर बिठाया और कोई दवाई खिलाने की कोशिश की गई जो कथित तौर पर नींद या बेहोशी की दवाई हो सकती है, लेकिन उस लड़के ने नहीं खाया और उसने वो दवाई फेक दी, जैसे ही सेवाग्राम रेलवे स्टेशन आया वो ट्रेन से उतरा। वह स्टेशन से भाग गया और स्टेशन के बाहर भीम आर्मी के वर्धा जिला प्रमुख पैट्रिक अखिलेश यशपाल वह अपने कुछ रिस्तेदारो को छोड़ने हेतु उपस्तिथ थे, जब वह भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष पैट्रिक यशपाल से पूछताछ करने गया, तो उसे लड़के पर शक हुआ और जब उसने लड़के से पूछताछ की, तो उसने उसे बताया कि क्या हुआ था। पैट्रिक अखिलेश यशपाल ने तुरंत अंकुश कोचे, भीम आर्मी के विदर्भ प्रमुख को कॉल करके सारी बात बताई, अंकुश भाऊ ने तुरंत धमनगांव निवासी आकाश गेट को फोन किया और घटना की जानकारी दी और आकाश तुरंत दत्तापुर पहुंचे और परिवार का पता लगाया और आर्यन की मां से व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर बात की और फिर मां के आंसू अपने बेटे को देख कर बहने लगे।आकाश ने तुरंत अपनी कार निकाली और अपने कर में लड़के की मां और कुछ परिजनों के साथ वर्धा के लिए रवाना हो गए, लड़के का मेडिकल चेकअप किया गया और लड़के को उसकी परिजनों को सकुशल सौंप दिया गया.







