Sidhu Moosewala Murder Case: पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गिरफ्तार संदीप उर्फ ‘केकड़ा’ ने कई अहम खुलासे किए हैं. पंजाब पुलिस की पूछताछ में केकड़ा ने बताया कि मूसेवाला की रेकी की डील 15 हज़ार रुपए में हुई थी. केकेड़ा ने कबूला कि उसने कई बार मूसेवाला की रेकी की.
बता दें कि केकड़ा 11 जून तक पुलिस रिमांड पर है. पंजाब पुलिस ने सोमवार को केकड़ा को गिरफ्तार किया था. वह सिरसा के कालांवाली का रहने वाला है. आरोप है कि मूसेवाला की हत्या से पहले केकड़ा मूसा गांव में था.
जांच में और क्या सामने आया
जांच में ये भी सामने आया है कि केकड़ा की 13 बार गैंगस्टर गोल्डी बरार से बात हुई थी. 29 मई को जिस दिन मूसेवाला की मौत हुई थी, केकड़ा ने ही गोल्डी बरार को जानकारी दी थी कि मूसेवाला निकल गया है. उसके सिक्योरिटी नहीं है और वह बुलेट प्रूफ गाड़ी में भी नहीं है. पुलिस के सूत्रों की मानें तो केकड़ा का कहना है कि उसे नहीं मालूम था कि क्या होने वाला है.






