भोपाल में अमित शाह LIVE:CAPT पहुंचे गृहमंत्री, प्रहलाद पटेल को साथ लाए; 6 महीने पहले जहां PM मोदी ने रैली की, वहीं करेंगे सम्मेलन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह CAPT पहुंच चुके हैं। वह कान्हासैया स्थित केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (Central Academy For Police Training- CAPT) में 48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के आयोजन में शामिल हुए। इससे पहले वह शुक्रवार सुबह 10.30 बजे राजाभोज एयरपोर्ट (स्टेट हैंगर) पर विशेष विमान से उतरे। स्टेट हैंगर पर CM शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर और दूसरे कैबिनेट मंत्रियों ने शाह का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी शाह के साथ प्लेन से आए।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को 8 घंटे भोपाल में बिताएंगे। शाह एक दिन में तीन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। CAPT में कार्यक्रम समाप्ति के बाद यहां से सीधे CM हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 1.30 बजे वहीं लंच करेंगे।

शाह के दो कार्यक्रम सबसे अहम हैं। पहला- दोपहर 2.30 बजे जंबूरी मैदान में तेंदूपत्ता संग्राहकों का सम्मेलन और दूसरा- शाम 4.45 बजे लिंक रोड नंबर दो से भाजपा कार्यालय तक का दो किमी लंबा रोड शो। दोनों कार्यक्रमों को आगामी विधानसभा चुनाव-2023 से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश की 2 करोड़ आबादी आदिवासी है। 230 विधानसभा सीटों में से 87 पर आदिवासी वोटर अपना प्रभाव रखते हैं। चुनाव मोड में आई BJP इनके बीच अपनी जमावट मजबूत करने में जुटी है।

स्टेट हैंगर पर शिवराज सरकार के मंत्रियों ने भी गृहमंत्री का स्वागत किया। लेफ्ट से- विश्वास सारंग, उषा ठाकुर और कमल पटेल।                   स्टेट हैंगर पर शिवराज सरकार के मंत्रियों ने भी गृहमंत्री का स्वागत किया। लेफ्ट से- विश्वास सारंग, उषा ठाकुर और कमल पटेल।

आज 122 करोड़ रुपए बोनस बांटेंगे

तेंदूपत्ता सम्मेलन में 35 लाख संग्राहकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की जाएंगी। सबसे प्रमुख घोषणा 827 वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में बदलने की होगी। इसके अलावा तेंदूपत्ता संग्राहक और टिंबर, बांस के उत्पादन पर 122 करोड़ रुपए के बोनस को भी बांटेंगे। इस कार्यक्रम में एक लाख जनजातीय वर्ग मौजूद रहने की उम्मीद है।

BJP का दूसरा मेगा इवेंट

भोपाल के जंबूरी मैदान में आदिवासियों के लिए भाजपा का 6 महीने में यह दूसरा मेगा इवेंट है। इससे पहले 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासियों के सम्मेलन में पहुंचे थे। शाम 6:15 बजे शाह लाल परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां से 6:35 बजे उनका हेलिकॉप्टर स्टेट हैंगर के लिए उड़ान भरेगा।

शाह के दौरे पर कमलनाथ का तंज
गृहमंत्री अमित शाह के दौरे पर पूर्व CM कमलनाथ ने कहा है कि शाह देखें MP में कितनी बुरी हालत है। कलाकारी हो रही है, उसको भी देखें। मप्र में जिस प्रकार का धोखा दिया जा रहा है। यहां हर वर्ग परेशान है। CM शिवराज का नाम लिए बिना तंज कसा- केवल घोषणाएं और एक्टिंग करते हैं। वो सोचते हैं जनता समझती नहीं है। आज जनता बहुत समझदार है। कमलनाथ ने यह बयान राजाभोज एयरपोर्ट पर दिया। वह आज रतलाम और फिर इंदौर के दौरे पर हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक दिन में तीन कार्यक्रम होंगे। लिंक रोड-2 से BJP कार्यालय तक दो किलोमीटर लंबा रोड शो होगा। रास्ते में 125 जगह उनका स्वागत किया जाएगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक दिन में तीन कार्यक्रम होंगे। लिंक रोड-2 से BJP कार्यालय तक दो किलोमीटर लंबा रोड शो होगा।                                                      रास्ते में 125 जगह उनका स्वागत किया जाएगा।

जनजातीय वर्ग को ये सौगातें मिलेंगी

  • प्रदेश में अभी तेंदूपत्ता संग्राहकों को 70% बोनस मिलता है। नई घोषणा में पेसा अधिनियम के अनुसार तेंदूपत्ता विक्रय से होने वाले लाभ पर 75% संग्राहक को, 10% राशि संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक कल्याण के लिए, 10% राशि वन क्षेत्रों में लघु वनोपज प्रजातियों के संरक्षण पर और 5% ग्राम सभाओं को दी जाएगी।
  • वन विभाग अब राष्ट्रीय उद्यानों में पर्यटकों के प्रवेश से मिलने वाली राशि में से 33% वन समितियों को देगी। समिति आवंटित क्षेत्र में ईको पर्यटन का कार्य कर सकेगी। इससे होने वाली आय वन समिति को मिलेगी।
  • प्रदेश के एक तिहाई गांव वन क्षेत्रों के अंदर या उसके आसपास बसे हैं। इनकी संख्या लगभग 15 हजार है, जिनकी आजीविका जंगल पर आधारित है। 5 हजार वन समितियों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए माइक्रो प्लान लाया जाएगा।
  • वन समितियों का गठन ग्राम सभा करेगी। समिति में महिलाओं को शामिल करना अनिवार्य होगा। पेसा कानून की भावना के अनुरूप ग्राम सभाओं को लघु वनोपजों का पूरा अधिकार मिलेगा। वनोपज में महुआ, तेंदूपत्ता, हर्रा, बहेड़ा, आंवला और चिरौंजी प्रमुख है।

भोपाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित 7 केंद्रीय मंत्री
कार्यक्रम में गृहमंत्री के अलावा नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एल मुरूगन, प्रहलाद सिंह पटेल, अजय कुमार मिश्रा और निशिथ प्रमाणिक भी रहेंगे।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal