भारतीय संगीत जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसने करोड़ों प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। अपनी आवाज़ से हर दिल पर राज करने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का बड़ा फैसला लेने का दावा किया है।
अरिजीत सिंह ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वह किसी भी नई फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड नहीं करेंगे। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच मायूसी का माहौल बन गया।
हालांकि, राहत की बात यह बताई जा रही है कि अरिजीत सिंह संगीत से पूरी तरह दूरी नहीं बना रहे हैं। उन्होंने कथित तौर पर कहा है कि वह अपने निजी प्रोजेक्ट्स और स्वतंत्र संगीत (इंडी म्यूज़िक) पर काम जारी रखेंगे।






