दुनिया के मशहूर फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपने भारत दौरे के दौरान गुजरात स्थित वंतारा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति की झलक पाते हुए हिंदू रीति-रिवाजों में भाग लिया और पारंपरिक अनुष्ठानों का अनुभव किया।
वंतारा में मेसी ने दुर्लभ और संरक्षित वन्यजीवों को बेहद करीब से देखा। उन्होंने यहां जानवरों की देखभाल में लगे केयरगिवर्स और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी टीमों से मुलाकात की और उनके प्रयासों की सराहना की।
यह दौरा भारतीय परंपराओं और वन्यजीव संरक्षण के प्रति मेसी की रुचि को दर्शाता है, जिसमें संस्कृति और प्रकृति का अनोखा संगम देखने को मिला।






