कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार को महाराष्ट्र के लातूर में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और घर पर ही उनका उपचार चल रहा था।
शिवराज पाटिल ने अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिनमें लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री जैसे अहम पद शामिल हैं। वह लातूर लोकसभा सीट से सात बार सांसद चुने गए और क्षेत्र में उन्हें एक लोकप्रिय एवं सम्मानित नेता के रूप में जाना जाता था।
उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है और विभिन्न नेताओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।






