दुबई एयर शो के दौरान एलसीए तेजस विमान दुर्घटना में शहीद हुए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर नमांश स्याल के पार्थिव शरीर को आज तमिलनाडु के सुलूर एयर बेस लाया गया। एयरफोर्स अधिकारियों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
पार्थिव शरीर लाने के बाद वायुसेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और उच्च अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर अपने वीर शहीद को नमन किया।
विंग कमांडर नमांश स्याल एलसीए तेजस के अत्यंत कुशल और अनुभवी पायलट माने जाते थे। दुबई एयर शो में प्रदर्शन के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद यह हादसा हुआ था।
भारतीय वायुसेना ने उनके बलिदान को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। परिजनों और सहयोगियों में गहरा शोक है। देशभर से लोग सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।






