जस्टिस सूर्यकांत ने आज भारत के नई मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित सादे एवं गरिमामय समारोह में राष्ट्रपति ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश तथा अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
जस्टिस सूर्यकांत न्यायपालिका के एक अनुभवी और सम्मानित चेहरे रहे हैं। अपने स्पष्ट, संतुलित एवं जनहितकारी फैसलों के लिए वे विशेष रूप से जाने जाते हैं। मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल न्यायिक सुधारों, मामलों के तेजी से निपटारे और तकनीकीकरण को और गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही न्यायिक समुदाय और देशभर में सकारात्मक उम्मीदें जताई जा रही हैं।






