सूर्यकुमार यादव के खिलाफ पाकिस्तान ने ICC से की शिकायत

भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान खिलाड़ी सरेआम बल्ले को एक-47 के अंदाज में लहरा कर पहलगाम आतंकी हमले की पीड़ितों का मजाक उड़ाता है, अपनी आतंकी सोच का इजहार करता है। इतना ही नहीं उसे उसे पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की एकजुटता के इजहार से दिक्कत है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में इसके लिए सूर्य के खिलाफ आईसीसी में शिकायत की है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान तनाव के साए में हो रहे एशिया कप में भी उनका घिनौना चेहरा दिखा पीड़ितों के प्रति एक जुट दिखाने के लिए भारतीय टीम उनके साथ मैच में हाथ तक नहीं मिल रही। दूसरी और एक लूजर पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहान 50रन जड़ने के बाद बल्ले को एक-47 के अंदाज में थामकर जश्न मनाता है। बल्कि बल्ले को ऐसी थामा जैसे पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने एक-47 थामी थी और धर्म पूछकर बीवी बच्चों के सामने निहत्था पुरुष पर्यटकों की कायरता से हत्या की थी। Pakistani cricket board ने 14 सितंबर को एशिया कप के लीग मैच में पाकिस्तान को पीटने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के दिए बयान को राजनीतिक बताते हुए आईसीसी से शिकायत की है। सूर्य ने जीत के बाद प्रेजेंटेशन और प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया की विजय को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और ऑपरेशन सिंदूर में शामिल भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया था। उन्होंने पहलगाम के पीड़ित परिवारों के साथ एकजूटता का इजहार किया था। आईसीसी में मैच रेफरी की रिचर्डसन ने इसे लेकर सूर्यकुमार यादव से जवाब मांगा है। उन्होंने इंडियन टीम मैनेजमेंट को एक ईमेल भेजा है, उसमें बताया है कि उन्हें सूर्यकुमार यादव के बयान को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से दो आधिकारिक रिपोर्ट मिली है। ईमेल के मुताबिक शिकायत और सभी सबूत की समीक्षा के बाद रिचर्डसन ने प्रथमदृश्या सूर्य के बयान को कठिन तौर पर खेल की छवि को संभावित रूप से नुकसान पहुंचाने वाला माना है। रिचर्डसन ने आगे कहा कि सूर्यकुमार यादव को मौका दिया जाएगा कि वह या तो आरोपी को स्वीकार कर ले या फिर औपचारिक सुनवाई का सामना करें। सुनवाई में आईसीसी के मैच रेफरी बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक-एक प्रतिनिधि और सूर्यकुमार यादव को शामिल होना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal