फिजी PM राबुका का PM मोदी संग साझा मंच पर बयान: “भारत संग रिश्तों को करेंगे और मजबूत, शांति व विकास में देंगे योगदान”

दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिजी के प्रधानमंत्री सिटीवेनी लिगामामाडा राबुका ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान फिजी PM राबुका ने भारत के साथ अपने गहरे और ऐतिहासिक संबंधों पर जोर दिया।
उन्होंने कहा, “हम इस महान देश और इसके महान नेता के साथ अपने रिश्तों को और भी संजोएंगे। हमें गर्व है कि पिछले साल फिजी में भारत के राष्ट्रपति का स्वागत किया। 2014 में जब PM मोदी फिजी आए थे, तब मैं भी वहां मौजूद था, भले ही उस समय सरकार के अच्छे रिकॉर्ड में नहीं था, लेकिन मैंने प्रयास जारी रखा और आज हम एक साथ खड़े हैं। न केवल यहां, बल्कि पूरी दुनिया में शांति, स्थिरता, कल्याण और विकास को बढ़ावा देने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य लोगों के बेहतर भविष्य के लिए समान है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal