गोविंदा की गृहस्ती में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यह चर्चा लंबे समय से चल रही थी, अब खबरों में आ रही है कि गोविंदा पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक के फाइनल स्टेज पर है दोनों ने अपनी 37 साल पुरानी शादी को खत्म करने का फैसला लिया है। सुनीता बीते कुछ इंटरव्यूज में बता चुकी है कि गोविंद उनके साथ नहीं रहते वह मजाक में उनके अफेयर के बारे में भी बोल चुकी है। रयूमर्स है कि गोविंदा और सुनीता के अलग होने की वजह 30 साल की मराठी एक्ट्रेस है। हालांकि गोविंदा और सुनीता दोनों की तरफ से इस पर कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं आया है। गोविंदा की पत्नी सुनीता अपने बिंदास नेचर के लिए जानी जाती हैं। कुछ वक्त पहले जब गोविंद को गोली लगी तब यह बात सामने आई थी कि वह सुनीता के साथ नहीं रहते अब दोनों के तलाक के चर्चे है। बता दे की गोविंदा और सुनीता दो बच्चों के पेरेंट्स है। दोनों की शादी 11 मार्च 1987 को हुई थी। शादी के वक्त सुनीता काफी छोटी थी उनकी उम्र 18 और गोविंदा की उम्र 24 साल थी। सुनीता अभी अपने बेटे यशवर्धन और टीना के साथ रहती है। गोविंद उनसे अलग रहते हैं।






