गुरुवार को पाकिस्तान से 68 श्रद्धालुओं का सट्टा महाकुंभ पहुंचाइये सभी पाकिस्तान के सिंह और पंजाब प्रांत के रहने वाले हैं। इन लोगों ने प्रयागराज जाकर गंगा स्नान के साथ दर्शन पूजन किया। इसके बाद भ्रमण कर अलौकिक मेले का आनंद लिया। यह सभी शदाणी दरबार रायपुर के अनुयाई है और हर साल भारत आकर अपने गुरु के आश्रम में रहते हैं। इस बार महाकुंभ का आयोजन हुआ तो उनके गुरु ने सभी को प्रयागराज लाने की बात कही जिसके बाद 68 सदस्य दल गुरुवार को प्रयागराज आया। उन्होंने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आई मखीजा को यहां बहुत आनंद आया उन्होंने कहा कि यहां के अनुभव को बयां करने के लिए उनके पास शब्द ही नहीं है। गोटकी से आए मुकेश ने कहा कि वह पहली बार यहां आए और यहां आकर देखा कि ऐसा भी मेला हो सकता है। करिश्मा ने बताया कि वह एक गृहिणी है और हमेशा कुंभ के बारे में उन्होंने सुना था परंतु पहली बार उन्होंने यह माहौल देखा है, बहुत ही नया अनुभव है। कराची के जिन्ना अस्पताल में नौकरी कर रही डॉक्टर सोनिया ने बताया कि उनके माता-पिता भाई-बहन सभी इस कुंभ में आए हैं वह पहली बार आई है यहां आकर बहुत अच्छा लगा। दिया ने बताया कि वह मेडिकल की पढ़ाई कर रही है उन्होंने कहा कि यहां एकदम नया माहौल है। सभी लोग एक साथ गंगा की और बढ़े चले जा रहे हैं। ऐसा नजारा शायद ही कभी दोबारा देखने को मिले। यहां के अनुभव को बयां करने के लिए उनके पास शब्द नहीं है। उन्हें यहां आकर बहुत आनंद आया।
पाकिस्तान का यह दस्तार 4 फरवरी को भारत आया। वह लोग यहां 8 फरवरी तक प्रयागराज में रहेंगे। उसके बाद 9 से 23 फरवरी तक यह लोग रायपुर में रहेंगे। 24 से 27 फरवरी के बीच हरिद्वार जाएंगे और 28 फरवरी को पाकिस्तान लौट जाएंगे।






