बिजली विभाग का अजब कारनामा, गरीब किसान को थमा दिया 7 करोड रुपए से अधिक का बिल

उत्तर प्रदेश के बस्ती में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां एक किसान उपभोक्ता को 7 करोड़ 32 लाख 1119 रुपए का बिल थमा दिया गया। वहीं, लोगों को भी यकीन नहीं हो रहा कि सिर्फ एक घर का बिल करोड़ों में आ सकता है। बिजली विभाग का अजब गजब कारनामा बस्ती के उपकेंद्र हरेया के केशवपुर फीडर अंतर्गत रमया गांव का है। उपभोक्ता के घर भेजे गए 7 करोड़ 32 लाख 1119 रुपए के बिल को देख पूरा परिवार हतप्रभ रह गया। पीड़ित उपभोक्ता ने कहा कि जितना बिजली का बिल आया है उतनी तो हमारी पूरी प्रॉपर्टी ही नहीं है, मैं इतना बिल कहां से जमा कर पाऊंगा। वह किसी तरह खेती करके अपने परिवार का जीवन यापन करता है। इस मामले में पीड़ित का कहना है कि वह पहले बराबर बिल जमा करता था परंतु कुछ वर्षों से वह बिल नहीं जमा कर पाया। कल बिजली विभाग के कर्मचारी उसके घर गए थे, उन्होंने बिल निकाल तो पूरा परिवार दंग रह गया। जब पीड़ित ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज की तो एक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया। हरेया विद्युत उपकेंद्र कार्यालय सहायक दीपक तिवारी को शासन के निर्देश पर निलंबित किया गया है और किसान का बिल सही करके 27000 कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal