महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बर्ड फ्लू H5N1 वायरस की पुष्टि के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। जिले के ब्रह्मपुरी तहसील के मंगली गांव में 25 जनवरी को एक पटरी फॉर्म में कई मुर्गियों की संदिग्ध मौत हुई थी। जांच के लिए पुणे और भोपाल की लैब में सैंपल भेजे गए थे। जहां H5N1 वायरस की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 10 किलोमीटर के क्षेत्र को अलर्ट जोन घोषित कर दिया और कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन ने 10 किलोमीटर के दायरे में मुर्गी अंडे चिकन की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है। पोल्ट्री फार्म को सेनीटाइज किया जा रहा है और संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
इसके अलावा 5 किलोमीटर के दायरे में सभी चिकन दुकानों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। संक्रमण को रोकने के लिए संक्रमित मुर्गियां को करने और साइंटिफिक मेथड से खत्म करने का फैसला लिया गया है। संक्रमित पोल्ट्री को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट करने के लिए विशेष टीम तैनात की गई है। इस दौरान पोल्ट्री फार्म और उसके आसपास के इलाकों को पूरी तरह सेनीटाइज किया जा रहा है।
प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान ना दे और किसी भी संदेश स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन को दे पोटरी फार्म संचालकों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग इस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सख्त निगरानी की जा रही है।






