अन्ना हजारे ने बता दिया, कौन जीतेगा दिल्ली चुनाव?

अरविंद केजरीवाल पर तल्ख टिप्पणी करते हुए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के अगुआ अन्ना हजारे ने कहा कि केजरीवाल राजनीति में सत्ता और पैसे में मशहूर हो गए हैं। जब तक समाज और देश की बेहतरीन के लिए काम नहीं किया जाएगा तब तक कोई भी व्यक्ति कितना भी पैसा कमा ले उसे कोई वास्तविक लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि बुरे कर्म करने वालों को जेल जाना ही पड़ता है। यह एक ऐसा सत्य है, जिसे हमारे देश का कानून मानता है। हमारा देश कानून के हिसाब से चलता है और जो भी गलत करेगा, उसे सजा मिलनी चाहिए। हमारे देश में संविधान और कानून से ऊपर कुछ नहीं है। देश में विभिन्न राजनीतिक दल है, लेकिन संविधान सबसे ऊंचा है और हमारा देश उसी के अनुसार चलता है। अन्ना हजारे ने कहा कि दिल्ली की जनता बुरे कर्म करने वालों को सबक सिखाएगी। चुनाव के परिणाम यह तय करेंगे की कौन सही है और कौन गलत। चुनाव के बाद यह साफ हो जाएगा कि किसने सही काम किया और किसने गलत काम किया।
बता दे कि दिल्ली में नई सरकार के गठन के लिए सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। वही नतीजे की घोषणा 8 फरवरी को होगी। दिल्ली में एक करोड़ 55 लाख मतदाता है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख और महिला मतदाताओं की संख्या 71.74 लाख है। इसके अलावा 1261 थर्ड जेंडर मतदाता भी है। युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है जबकि 2.08 लाख फर्स्ट टाइम वोटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal