महाकुंभ जा रहे पीएम मोदी, अब वहां 1 घंटा ही रहेंगे

महाकुंभ स्नान के लिए बुधवार 5 फरवरी को प्रयागराज जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोटोकॉल में बदलाव हो गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को बेहद छोटा कर दिया गया है। प्रधानमंत्री अब केवल एक घंटा ही प्रयागराज में रहेंगे इस दौरान वह केवल संगम स्नान और गंगा पूजन करेंगे इसके अलावा पहले से तय किए गए सभी कार्यक्रम नहीं होंगे। पीएम मोदी के आगमन से पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रयागराज चले गए। वह भूटान के नरेश के साथ संगम स्नान के लिए पहुंच गए। इस दौरान योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा भी लेंगे।
पीएम मोदी सुबह 10:00 बजे के आसपास प्रयागराज जाएंगे। पीएम मोदी तकरीबन 1 घंटे प्रयागराज में रहेंगे। इस दौरान वह स्नान करेंगे और और गंगा पूजन करेंगे और फिर वापस लौट जाएंगे। महाकुंभ मेला के अवसरों का कहना है कि नए प्रस्तावित कार्यक्रम में पूर्व के कार्यक्रम नहीं है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को भी प्रयागराज आएंगे।
इससे पहले आए प्रोटोकॉल में बताया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज पहुंचने के बाद अरेल डीपीएस हेलीपैड आएंगे। यहां से गंगा स्नान करने के लिए निषादराज क्रूज से जाएंगे और फिर गंगा स्नान और गंगा पूजन करेंगे। इसके बाद सेक्टर 6 में लगाए गए स्टेट पवेलियन का अवलोकन करेंगे और फिर नेत्र कुंभ जाएंगे। महाकुंभ के दौरान हुए कार्यों को भी देखेंगे। प्रधानमंत्री के अक्षयवट और हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन की भी बात थी। परंतु अब प्रधानमंत्री के यह सारे कार्यक्रम कैंसिल किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal