विराट कोहली नहीं होंगे दिल्ली के कप्तान, 25 साल के इस खिलाड़ी की कप्तानी में खेलेंगे कोहली

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आने वाले कुछ महीने एकदम एक्शन से भरे हुए रहने वाले हैं। क्रिकेट फैंस को फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी का रोमांच देखने को मिलेगा तो वही मार्च _अप्रैल में आईपीएल का एक्शन देखने को मिलेगा। वही चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत के सभी सीनियर खिलाड़ी अपने फार्म को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं और इसी वजह से उन्हें घरेलू टूर्नामेंट की तरफ देखने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसी कड़ी में स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी से पूर्व मंगलवार को दिल्ली टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू की। पिछले कुछ समय से खराब फार्म से जूझ रहे 36 वर्षीय कुली 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे। रेलवे के खिलाफ रणजी मैच विराट एक युवा खिलाड़ी के कप्तानी में खेलेंगे।
रणजी मैच में विराट कोहली दिल्ली के लिए खेलेंगे लेकिन टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। दिल्ली की टीम युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी की कप्तानी में ही मैदान पर उतरेगी। 25 साल के बडोनी ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल है। हालांकि आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के उन्होंने कई मैच खेले हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने रेलवे के खिलाफ मैच में कप्तानी करने के लिए विराट कोहली से पूछा था पर उन्होंने इसके लिए मना कर दिया।
विराट कोहली रेलवे के खिलाफ गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले ग्रुप डी रणजी ट्रॉफी मैच से पहले मंगलवार को दिल्ली के अभ्यास सत्र में भी शामिल हुए। इससे पहले दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने पुष्टि की की विराट रेलवे के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी मैच के लिए दिल्ली की टीम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal