एक के बाद एक लगातार धमाकों से दहला यूक्रेन, रूस ने दागीं 100 से ज्यादा मिसाइलें

Russia-Ukraine War: रूस ने आज कथित तौर पर यूक्रेन पर 100 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं. यूक्रेन में हवाई हमले के सायरन बज रहे हैं. राजधानी कीव समेत कई शहरों में धमाकों की आवाज सुनी गई.

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. यूक्रेन के राष्ट्रपति के एक सलाहकार के अनुसार, आज (29 दिसंबर) एक बार फिर रूस ने यूक्रेन पर 100 से ज्यादा मिसाइलें दागीं. इस दौरान यूक्रेन में हवाई हमले के सायरन बज उठे. राजधानी कीव समेत कई शहरों में धमाकों की आवाज सुनी गई.

राष्ट्रपति कार्यालय के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच (Oleksiy Arestovych) ने फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कि रूस की तरफ से यूक्रेन के कई इलाकों में एक विशाल हवाई हमला किया गया है. लगातार एक के बाद एक मिसाइल दागी गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कीव, ज़ाइटॉमिर और ओडेसा में विस्फोट सुनाई दिए.

 

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal