नाबालिग की मौत का रोंगटे खड़े करने वाला Video, सामने आ रहे ट्रक को देख फिसली स्कूटी

कारंजा शहर के चंदनवाड़ी इलाके के पास 17 साल के नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई. स्कूटी चलाकर आ रहा नाबालिग ट्रक के नीचे आ गया. हादसे में उसकी जान चली गई. पता चला कि नाबालिग अपने भाई को लेने के लिए जा रहा था. तभी यह हादसा हो गया. इसका रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है.

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में 17 साल के लड़के की मिनी ट्रक से कुचले जाने के बाद मौत हो गई. घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें स्कूटी सवार लड़का सामन से आ रहे मिनी ट्रक के नीचे आता दिखाई दे रहा है. वह आपने भाई को लेने जा रहा था. घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर खड़ा भाई इंतजार की करता रहा.

यह हादसा जिले के कारंजा शहर के चंदनवाड़ी इलाके के पास का है. मंगलवार शाम पांच बजे दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला 17 साल का मोहम्मद सैय्यद अकमल (टीपू) अपने भाई को स्कूटी लेने से जा रहा था. अकमल के पिता का सेकंड हैंड गाड़ियों का बिजनेस है.

गलत दिशा से आ रहा था अकमल

घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि मोहम्मद तेज रफ्तार से स्कूटी से जाता दिखाई दे रहा है. उसने हेलमेट भी नहीं पहन रखा है. तभी सामने आए मिनी ट्रक को देखकर उसका संतुलन बिगड़ता है और वह स्कूटी सहित ट्रक के नीचे आ जाता है. ट्रक ड्राइवर कुछ समझ पाता, उसके पहले ही मोहम्मद सैय्यद अकमल के शरीर के ऊपर से ट्रक गुजर चुका था. घटना के बाद मौके पर भीड़ गई. उसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

भाई करता रहा इंतजार

जहां पर यह हादसा हुआ, उससे महज 500 मीटर की दूरी पर ही मोहम्मद का भाई उसका इंतजार कर रहा था. बाद में उसे दुर्घटना में भाई की मौतकी खबर मिली. मोहम्मद की मौत से उसके घर में मातम पसरा हुआ है.

 

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal