कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से रथयात्रा करने वालों को पहुंच रही चोट’, CM भूपेश बोले- भाजपा के लोग घबराए हुए हैं

रायपुर -छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पदयात्रा से जबर्दस्त खलबली है, क्योंकि वो लोग रथयात्रा करने वाले हैं। हिंसा और घृणा की राजनीति करने वाले हैं। इस यात्रा से भाजपा नेताओं को करारी चोट पहुंच रही है। बिलबिलाए हुए हैं। तकलीफ तो उनको हो रही है। यात्रा शुरू होने से पहले ही जिला स्तर पर प्रतिक्रिया कर रहे थे। भाजपा के लोग घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से देश में एक नया परिवर्तन आएगा और इसका असर राजनीति में भी होगा।
भारत जोड़ो यात्रा को चुनावों से जोड़ने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि प्रजातंत्र में चुनाव होते रहेंगे, लेकिन जब तक लोगों में आपसी सदभाव, सभी धर्मों में एकता, समरसता नहीं रहेगी तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा। भारत जोड़ो केवल चुनाव का मुद्दा नहीं है। जब-जब समाजों में जहर घोला गया है, देश पीछे गया है। सत्ता तो मिल जाती है, लेकिन देश पीछे छूट जाता है। भारत जोड़ो यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

मैंने तो पहली ही कहा था- IT, ED वाले आएंगे
देशभर में पड़े आयकर के छापों को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि झारखंड के विधायक छत्तीसगढ़ आए थे, तब मैंने कहा था कि छापा पड़ेगा। ईडी, आईटी और सीबीआई वाले आएंगे। और मेरी बात सही साबित भी हुई। उन्होंने कहा कि देश में लगातार लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। आज देश की मूल समस्या महंगाई है। इससे हर तबका परेशान है। महंगाई को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली में प्रदर्शन भी किया।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal