LIVE अपडेट्स मध्यप्रदेश:शिवराज सरकार की मांग पर प्रदेश में IPS के 14 पद और बढ़े

मध्यप्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा का नया स्वरूप नजर आएगा। IPS कैडर रिव्यू होने के बाद प्रदेश में 14 आईपीएस असफर बढ़ गए हैं। आईपीएस कैडर के 222 पद मंजूर हैं, यह पद सीधी भर्ती से भरे जाने वाले हैं। इसी तरह 97 वो पद शामिल हैं, जो आईपीएस रिक्रूटमेंट रेगुलेशन के तहत प्रमोशन से भरे जाने वाले हैं। सीनियर ड्यूटी पोस्ट 173 हैं। सेंट्रल डेपुटेशन में 69, स्टेट डेपुटेशन में 43 पद हैं। ट्रेनिंग के लिए 6 पद रिजर्व हैं। लीव रिजर्व और जूनियर पोस्ट रिजर्व कैटेगरी में 28 हैं। कुल ऑथराइज्ड पोस्ट 319 हो गए हैं। इससे पहले इन पदों की संख्या 305 थी। कैडर रिव्यू का प्रस्ताव मप्र सरकार के गृहविभाग ने केंद्र सरकार को भेजा था। इसके बाद यह फैसला लिया गया है। इसका केंद्र ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

इंदौर से खंडवा जा रही बस पलटी

इंदौर के महू में बस पलट गई। घटना सिमरोल थानाक्षेत्र के भैरव घाट के पास हुई। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। बस इंदौर से खंडवा की ओर जा रही थी। पिछले दो दिन में इस रूट पर बस पलटने की यह दूसरी घटना है। गुरुवार को बस खाई में गिर गई थी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी।

भिंड में गोली मारकर युवक की हत्या

भिंड में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना आलमपुर थाना क्षेत्र के रूरई गांव की है। बिल्लू चौहान सुबह 3 बजे साथियों के साथ बाइक से खेत की ओर जा रहा था। तीन लोगों ने घेरकर उसे गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal