छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से:इस बार 27 जुलाई तक चलेगा सत्र,2 दिन होगा अवकाश; पिछली बार 5 दिन चला था

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। यह सत्र 27 जुलाई तक चलना है, जिसमें 6 बैठकें प्रस्तावित हैं। 2021 में मानसून सत्र 26 से 30 जुलाई तक आयोजित किया गया था। इसमें पांच दिन काम हुआ था।

विधानसभा सचिवालय की ओर से यह अधिसूचना जारी की गई है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी हुई। इस सत्र में शासकीय कार्य संपादित किए जाने हैं। विधानसभा की दिनदर्शिका के मुताबिक विधानसभा की बैठकें 20, 21 और 22 जुलाई को होंगी। 23 और 24 जुलाई को शनिवार-रविवार की वजह से अवकाश रहेगा। उसके बाद 25,26 और 27 जुलाई को शेष तीन बैठकें होनी हैं।

 

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal