Nayanthara Wedding First Pic: नयनतारा ने शेयर की शादी के बाद पहली तस्वीर, दुल्हन के जोड़े में लगीं अप्सरा

Nayanthara and Vignesh Shivan: 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साउथ की टॉप एकट्रेस नयनतारा (Nayanthara) और डायरेक्टर विग्नेश सिवन (Vignesh Shivan) ने शादी कर ली है और शादी के बाद नए नवेले दूल्हा दुल्हन कीतस्वीर भी सामने आ गई है. नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी के बाद एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दुल्हन बनीं नयनतारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

ये तस्वीर फेरों के मंडप की है जिसमें दूल्हे नयनतारा के माथे को चूमते हुए दिख रहे हैं तो वहीं नयनतारा ने भी पूरे प्यार से विग्नेश का हाथ थामा हुआ है. ट्रेडिशनल लुक में ये जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है. वहीं नयनतारा की बात करें तो वो लाल रंग के लहंगे में बेहद ही सुंदर लग रही हैं तो इसके साथ उन्होंने ग्रीन कुंदन की जड़ाऊ ज्वैलरी पहनी जिसमें वो रानी सी लग रही हैं.

इस तस्वीर को शेयर करते हुए नयनतारा ने लिखा –  भगवान की कृपा से, ब्रह्मांड, हमारे माता-पिता के सभी आशीर्वाद और सबसे अच्छे दोस्त…एक नई शुरुआत.

6 साल तक किया एक दूसरे को डेट

शादी से पहले नयनतारा और विग्नेश सिवन ने 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया. दोनों ने पहले एक दूसरे को अच्छे से समझा और फिर रिश्ते को नाम देने का मन बना लिया. बीते साल दोनों सगाई की थी जिसके बाद अब उन्होंने शादी का फैसला ले लिया. इस हाई प्रोफाइल वेडिंग में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत से लेकर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान तक शामिल हुए. महाबलिपुरम के एक रिसोर्ट में हुई इस शादी में और भी कई जानी मानी हस्तियां पहुंचीं. जल्द ही नयनतारा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं वो भी शाहरुख खान के साथ. वो एटली की फिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगीं.

 

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal