Weight Loss Tips: इन 4 चीजों के खाने से पिघलने लगती है पेट की चर्बी, डाइट में करें शामिल Weight Loss Tips: पेट की चर्बी कम कम करने के लिए तमाम तरह टिप्स अधिकतर लोग ट्राई करत हैं. ऐसे में आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजें जरूर शामिल करना चाहिए, जिससे आपको मदद मिल सकती है.

Weight Loss Food: बढ़ता हुआ वजन कम करना किसी के लिए आसान नहीं होता, क्योंकि इसके लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ अपने खाने-पीने पर भी काफी कंट्रोल करना पड़ता है. हम अक्सर ऐसी चीजे खातें हैं जिससे सेहत का बिगड़ना तय है जैसे जंक फूड, ऑयली फूड, फास्ट फूड वगैरह साथ ही बिजी लाइफस्टाइल के कारण हम अपने स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रख पाते. आइए जानते हैं उन 4 फूड्स के बारे में जिसे अगर हम रात को सोने से पहले खा लें तो वजन तेजी से घटने लगता है.

दही खाने से मिलेगा फायदा

रात में खाने के बाद आपको दही (Curd) जरूर खाना चाहिए, इसमें कैलोरीज काफी होती है और प्रोटीन पाया जाता है दो मसल्स को ताकत देता है. इसके साथ ही दही में मौजूद माइक्रोन्यूट्रिएंट डाइजेशन को दुरुस्त रखता है और वजन भी कम करता है.

बादाम को करें डाइट में शामिल 

कई बार हमें रात को अचानक भूख लगने लगती है ये अक्सर उन लोगों के साथ होता है जो किसी वजह से देर से सोते हैं. ऐसे हालात में आप थोड़े बादाम (Almonds) खा सकते हैं, ये भूख मिटाने का हेल्दी ऑप्शन है. बादाम में कई अहम न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं और कैलोरी भी कम होती है.

होल ग्रेन ब्रेड के साथ पीनट बटर भी जरूरी

अगर रात में भूख ज्यादा लगने लगे तो आप होल ग्रेन ब्रेड (Whole Grain Bread) के 2 स्लाइस पर पीनट बटर  लगाकर खा सकते हैं. इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है.

केले से भी मिलेगा फायदा 

अक्सर ये माना जाता है कि केला (Banana) खाने की वजह से वजन बढ़ जाता है, लेकिन इसमें कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो वजन घटाने का काम करते है. इस फल में मौजूद फाइबर के कारण लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है.

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal