आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को ₹50 का झटका लगेगा। दिल्ली में आज यानी 8 अप्रैल से 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 803 रुपए के बजाय 853 में मिलेगा। कोलकाता में अब यह 879 रुपए का हो गया है इससे पहले 829 का था। मुंबई में एलपीजी सिलेंडर का दाम अब 802.50 रुपए की जगह 852.50 रुपए हो गया है। जबकि, चेन्नई में यह 818.50 रुपए की जगह 858.50 रुपए का मिलेगा। बता दे घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम 1 अगस्त 2024 को बदले थे, उसके बाद 7 अप्रैल को इसमें बढ़ोतरी का ऐलान हुआ और लेटेस्ट रेट आज से प्रभावित हो गए हैं।
इंडियन ऑयल के मुताबिक लखनऊ में एलपीजी के रेट आज से 890.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। वही पटना में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 951 रुपए है। जयपुर में एलपीजी सिलेंडर के दाम आज 856.50 रुपए हो गए हैं। देहरादून में गैस सिलेंडर का भाव 850.50 रुपए हो गया है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सिलेंडर 897.5 रुपए, भोपाल में सिलेंडर की कीमत 858.50 रुपए हो गई है। गुजरात के गांधीनगर में आज सिलेंडर के दाम 878.50 रुपए, श्रीनगर में 969 रुपए, इंदौर में 881 रूपए, साउथ अंडमान में 929 पर पहुंच गया है। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम आज से डिब्रुगढ़ 852 रुपए, कारगिल में 985.50 रुपए और विशाखापट्टनम में 861 रुपए हो गया है।
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा एलजी के सिलेंडर की कीमत ₹50 बढ़ेगी। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए यह 500 से यह साढे ₹500 और अन्य के लिए यह दिल्ली में 803 रुपए से बढ़कर 853 हो जाएगी। यह एक ऐसा कदम है जिसकी हम आगे चलकर समीक्षा करेंगे।






