वर्धा : दिनांक 26 नवंबर 2023 को संविधान दिवस के अवसर पर नालवाडी के आंबेडकर नगर के बुद्धविहार में कार्यक्रम आयोजित किया गया, संविधान का वाचन एवं संविधान प्रतियो भेट मे दी गयी. इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा तालुका अध्यक्ष प्रतिभा वाल्के वर्धा जिला सचिव चेतना कांबले एवं भाजपा महिला मोर्चा वर्धा जिला उपाध्यक्ष वर्षा ताई बोकाडे एवं पूर्व उपसरपंच प्रज्ञा चाहंदे की उपस्थिति में प्रथम बुद्ध पंचशील अष्टगाथा का पाठ किया गया… इस अवसर पर संविधान की एक प्रति प्रतिभा वालके द्वारा विहार को भेंट किया गया.इस अवसर पर दीपांकर महिला मंडल की अध्यक्ष वीणा कोठारे एवं मंडल की पदाधिकारी एवं क्षेत्र की महिलाएं भी उपस्थित थीं.






