Jabalpur News: कोहरे ने फिर रोका सूर्यदेव का रास्ता, ठंड से भिखारी की दो महीने की बेटी की मौत

MP Ka Mausam: कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते मंगलवार को दिल्ली से जबलपुर आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट डुमना एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी. उसे वाराणसी ले जाना पड़ा. वहां से 4 घंटे बाद वापस जबलपुर आई.

जबलपुर: लगातार तीसरा दिन है जब जबलपुर में सूर्यदेव का रास्ता कोहरे ने रोक रखा है.बुधवार की सुबह भी कोहरे की चादर ने सूर्यदेव को ढंक रखा था.कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. इसकी वजह से लोगों की रूटीन लाइफ डिस्टर्ब हो रही है.न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह मंगलवार की अपेक्षा थोड़ा ज्यादा है, लेकिन सर्द हवाएं चलने के कारण ठंड का अहसास ज्यादा हो रहा है.ठंड से जबलपुर रेलवे स्टेशन के बाहर छह माह की बच्ची की मौत की खबर भी है.

सरकार ने तेज सर्दी को देखते हुए दसवीं और बारहवीं क्लास के मिडटर्म एग्जाम के साथ रूटीन स्कूल टाइमिंग भी बदल दी है.कोहरे का असर ट्रेन और फ्लाइट ऑपरेशन पर भी पड़ रहा है.उत्तर भारत की अधिकतर ट्रेन घंटों देर से चल रही हैं.मंगलवार को जबलपुर से पुणे जाने वाली फ्लाइट भी कोहरे के कारण सस्पेंड हो गई.

उत्तर दिशा (North Side) से आ रही बर्फीली हवाओं ने मंगलवार को दिन भर लोगों को कंपकंपाया.शाम होते ही कोहरे ने जबलपुर और आसपास के इलाकों को अपनी आगोश में लेना शुरू कर दिया था.बुधवार की सुबह सूरज फिर नहीं निकला.कोहरे और धुंध के आगे उसकी एक न चली.मौसम विभाग के प्रभारी अधिकारी बीजू जॉन जैकब के अनुसार अगले दो दिन तक और इसी तरह के कोहरे की संभावना है.मिनिमम और मैक्सिमम टेंपरेचर में गिरावट दर्ज की जाएगी.मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ,जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है.विजिबिलिटी 100 मीटर के आसपास थी.संभाग के अधिकांश जिलों में अगले चौबीस घंटों में हल्का या मध्यम कोहरा छाने की संभावना है.

स्कूल 9 बजे के बाद खुलेंगे

नए वर्ष की शुरुआत से ही शीत लहर ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था.एक जनवरी से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सुबह ही कोहरा छा रहा है.ऐसे में स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.ठंड को देखते हुए कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने आदेश जारी कर स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है.आदेश के अनुसार शीत लहर और तापमान में लगातार आ रही गिरावट के मद्देनजर जिले में सुबह की पाली में लगने वाली सभी शालाओं का संचालन चार जनवरी से सुबह 9 बजे या इसके पश्चात ही होगा.कलेक्टर का यह आदेश सभी सीबीएसई,आईसीएसई, शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी शालाओं के लिए लागू किया गया है.

परीक्षाों का समय बदला

मिडटर्म के साथ ही जो भी स्कूल एग्जाम हो रहे हैं,उनके समय में भी परिवर्तन किया गया है.जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 9 बजे या इसके बाद ही खुलेंगे.वहीं,4 जनवरी से होने वाले परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करते हुए सुबह 8 बजे की परीक्षा अब एक घंटे बाद 9 बजे से प्रारंभ होगी.दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 11.15 की जगह  दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगी.कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते मंगलवार को दिल्ली से जबलपुर आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट जबलपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी.फ्लाइट ने दिल्ली से उड़ान तो भरी लेकिन डुमना एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण उसे हवा में ही तीन चक्कर लगाने पड़ गए.इसके बाद भी जब लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली तो उसे वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया.वाराणसी से चार घंटे बाद जबलपुर में वापस लैंडिंग कराई गई.इतना ही नहीं इस फ्लाइट के देरी से आने के कारण मुंबई फ्लाइट भी देरी से रवाना हुई और पुणे रूट की फ्लाइट को रद्द करना पड़ा.

बच्ची की ठंड से मौत

मंगलवार को मुख्य रेलवे स्टेशन के बाहर बने फुटपाथ पर रहने वाले एक भिक्षुक दंपति की 6 महीने की बच्ची की ठंड से मौत का मामला सामने आया है.परिजनों ने बच्ची की मौत सर्दी (ठंड) से होने का आरोप लगाया है.मासूम बच्ची की मौत से मूक-बधिर मां का बुरा हाल है.परिजनों ने बताया कि सिर्फ एक पतली शॉल के सहारे माँ दो दिन से अपनी बेटी को खुले आसमान के नीचे फुटपाथ पर लेकर सो रही थी.इस दौरान बच्ची को ठंड लगी और उसकी मौत हो गई.लोगों की सूचना पर गरीब नवाज कमेटी के लोगों ने बच्ची का अंतिम संस्कार मदार टेकरी कब्रिस्तान में कराया.

 

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal