Rishabh Pant Accident: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया. वे कार में अकेले ही थे.पंत के हादसे की एक बड़ी वजह सामने आई है.
Rishabh Pant Accident: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है. वे रुड़की जा रहे थे. पंत इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उनके एक्सीडेंट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं. पंत के हादसे की बड़ी वजह सामने आई है. वे कार को खुद ही चला रहे थे और अकेले थे. पंत ने बताया कि उन्हें नींद की झपकी आ गई थी. इसी वजह से यह हादसा हुआ है.
विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत की बीएमडब्ल्यू कार का एक्सीडेंट रुड़की में हुआ. अहम बात यह है कि वे कार खुद ही चल रहे थे और अकेले थे. उनके एक्सीडेंट की वजह सामने आ गई है. पंत ने बताया कि उन्हें नींद की झपकी आ गई थी और इसी वजह से बैलेंस बिगड़ गया. कार रेलिंग से जा टकराई. पंत कार का कांच तोड़कर बाहर निकले. वे इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पंत को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने दुख जाहिर किया.






