बिलासपुर में स्मृति ईरानी ने भरी हुंकार:कुछ ही देर में शुरु होगी रैली; काला झंडा दिखाने पहुंचे कांग्रेसियों को हिरासत में लिया

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली में शामिल होने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर पहुंच गई हैं। छत्तीसगढ़ भवन में पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रही हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय भी बिलासपुर पहुंचे हैं। ये सभी लोग कुछ ही देर में महतारी हुंकार रैली में शामिल होंगे। पटेल ग्राउंड से रैली की शुरुआत करेंगी और फिर नेहरु चौक में सभा को संबोधित करेंगी। रैली का स्वागत करने गांधी चौक से लेकर जगह-जगह पंडाल बनाया गया है।भाजपा महतारी हुंकार रैली के बहाने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यहां संगठन के नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करने के बाद वे सीधे पटेल ग्राउंड पहुंचेगी, जहां से रैली की शुरुआत होगी। यहां भी उनके जोरदार स्वागत की तैयारी है।

केंद्रीय मंत्री को काला झंडा दिखाने की तैयारी में है कांग्रेस नेता
इधर, कांग्रेस ने महंगाई, रेल बंदी सहित केंद्र सरकार के जनविरोधी फैसलों के खिलाफ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को काला झंडा दिखाने पहुंचे। जिन्हें पुलिसकर्मियों हिरासत में ले लिया है।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता तिफरा के पास एकत्रित हुए। उन्हें रोकने के लिए पुलिस जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

जगमल के पटेल ग्राउंड से निकलेगी रैली, जगह-जगह होगा स्वागत
महतारी हुंकार रैली दोपहर जगमल चौक के पास स्थित पटेल ग्राउंड से निकलेगी। सुबह करीब 11 बजे से ही यहां कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंचने लगी है। वहीं, रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली स्थल पहुंचने लगे हैं। यहां से रैली शुरू होकर दयालबंद, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, श्याम टॉकीज चौक, सिटी कोतवाली चौक, गोलबाजार होते हुए देवकीनंदन चौक से होकर नेहरु चौक पहुंचेगी। रैली का स्वागत करने गांधी चौक से लेकर जूना बिलासपुर, श्याम टॉकीज चौक, सदरबाजार, कंपनी गार्डन, देवकीनंदन चौक सहित जगह-जगह पंडाल बनाए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत प्रदेश भर के नेता होंगे शामिल
रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मंत्री रेणुका सिंह, सांसद संगीता यादव राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित महिला मोर्चा के अलावा प्रदेश की महिला पदाधिकारी और भाजपा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

एक दिन पहले पहुंची महिलाएं, भवनों में गुजारी रात
महतारी हुंकार रैली में शामिल होने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश के दूर दराज के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को एक दिन पहले ही शहर बुला लिया गया था। उनके रहने और खाने की व्यवस्था भी की गई थी। शहर के अलग-अलग इलाकों के भवनों में उनके लिए इंतजाम किया गया था। यहां सुबह से ही उनके खाने पीने की व्यवस्था की गई थी। रैली शुरू होने से पहले उन्हें अलग-अलग वाहनों से गुरु नानक चौक स्थित पटेल ग्राउंड ले जाया गया।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal