आगरा में सुबह से छाई धुंध की चादर:संजय प्लेस की हवा हुई जहरीली, डॉक्टर बोले-बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाएं

आगरा में गुरुवार सुबह धुंध छाई रही। धुंध के चलते सड़कों पर दृश्ता कम रही। वाहनों को हेडलाइट जलानी पड़ी। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आगरा में संजय प्लेस में हवा की गुणवत्ता सबसे ज्यादा खराब रही।

संजय प्लेस की हवा सबसे खराब                                                                                                                                                दीपावली के बाद से वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। आगरा में गुरुवार सुबह एक्यूआई 170 रहा। इसमें संजय प्लेस की स्थिति सबसे खराब रही। संजय प्लेस एरिया में एक्यूआई 276 रहा। यहां की हवा सांस लेने लायक नहीं है। यहां पर सूक्ष्म कणों के साथ धूल कण और कार्बन की मौजूदगी घातक स्तर पर पहुंच गई है। इसके बाद आवास विकास सेक्टर तीन में एक्यूआई 136, रोहता में 110 रहा। आगरा में सबसे अच्छी हवा मनोहरपुर की है। यहां का एक्यूआई 79 है।

सुबह से छाई है धुंध
गुरुवार सुबह से आगरा में धुंध छाई हुई है। आलम ये है कि 11 बजे तक सूरज नहीं निकला है। चारों तरफ धुंध ही धुंध दिख रही है। सुबह नौ बजे तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रहने की संभावना है।

सांस लेने में हो रही तकलीफ                                                                                                                                                                धुंध के कारण बुजुर्ग, अस्थमा और सांस रोगियों को परेशानी हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाएं। हवा में प्रदूषणकारी तत्व होने के चलते सांस के साथ हानिकारक तत्व सीधे फेफड़ों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को सांस लेने में तकलीफ, सांस फूलना, एलर्जी की शिकायत हो रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की लाइन लगी हुई है।

खबरें और भी हैं…
newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal