कई बड़े प्रोजेक्ट्स की फाइलें मंत्री के पास:UIT की फाइलें अटकाने पर कलेक्टर का 5 घंटे में तबादला करने वाले धारीवाल फाइलों में फंसे

शहरी विकास के मास्टर मैन कहलाने वाले यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल इन दिनों कुछ सवालों में हैं। सबसे बड़ा सवाल जनता यह पूछ रही है कि पिछले सप्ताह सीएम अशोक गहलोत से कोटा के एक साथ 21 विकास कार्यों का उद्घाटन करवा अकेले कोटा को करोड़ों की सौगात दी। बाकी शहरों को इतने प्रोजेक्ट नहीं दिए। दूसरा यह कि खुद शांति धारीवाल ने पिछली 4 जुलाई को कोटा में एक बैठक में यूआईटी सेक्रेटरी को फाइलें रोकने पर फटकार लगाई थी।

सचिव का जवाब सुन धारीवाल ने कहा था- मेरा फोन चालू रहता है। मुझे क्यों नहीं बताते कि कलेक्टर फाइलें अटका रहे हैं। उसके मात्र 5 घंटे में कलेक्टर का तबादला करवा दिया था। अब कुछ निकाय कह रहे हैं कि उनकी फाइलें मंत्री के यहां भेजी हुई हैं। अप्रूवल का इंतजार है।

हालांकि धारीवाल फाइलों के त्वरित निस्तारण के लिए जाने जाते हैं, लेकिन यूडीएच और स्वायत्त शासन के तकनीकी मामलों संबंधी फाइलें बिना परीक्षण के अप्रूव करने पर एकल पट्टा प्रकरण की तरह बाद में दिक्कतें आती हैं, इसलिए मंत्री के यहां वरिष्ठतम रिटायर्ड अफसर रखे होने के बावजूद समय लग रहा है। यदि मंत्री के यहां से करीब 40 से ज्यादा पेंडिंग फाइलों का शीघ्र निस्तारण होगा तो कई प्रोजेक्ट्स को गति मिल सकेगी।

लंबे समय की फाइलें नहीं लेकिन यह चुनावी साल है

  • 13 शहरों में निकाय, संस्थानों, समाजों, ट्रस्ट को भूमि आवंटन के संबंध में फाइलें
  • निकायों में अध्यक्ष सचिवों के निलंबन, जेल जाने आदि के बाद नए अध्यक्ष के लिए पदभार संबंधी फाइलों की निस्तारण
  • भांकरोटा तहसील सांगानेर में ग्रुप हाउसिंग के 4 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का नक्शा अनुमोदन की फाइल
  • सिविल लाइंस जयपुर में रेलवे ओवर ब्रिज की कार्येत्तर स्वीकृति 10 साल से बार-बार अटक रही, अब निविदा जारी करने की फाइल
  • जामड़ोली तहसील में 10 करोड़ के भवन की पूर्णता का प्रमाण पत्र जारी करने की फाइल
  • भूजल विभाग जोधपुर को चौखा में 44 बीघा जमीन आवंटन के बाद की प्रक्रिया फाइल
  • चौड़ा रास्ता में करोड़ों के स्मार्ट सिटी विकास के पर्यटन सुविधा केंद्र को शुरू करने की फाइल
  • आमेर के नींदड़ गांव में करोड़ों की भूमि पर आ रहे प्रोजेक्ट्स की 90 ए की कार्रवाई की स्वीकृति फाइल
  • सांझड़िया गांव में एसटीपी लगाने की मंजूरी की फाइल
  • लक्ष्मीमंदिर तिराहे पर स्कल्पचर्स लगाने की कार्येत्तर स्वीकृति की फाइल
  • सांगानेर तहसील में रसूख वाले लोगों के करोड़ों के भूखंडों के उपविभाजन संबंधी फाइलें
  • लोहामंडी में करोड़ रुपए के विकास कार्य की निविदा और कार्येत्तर स्वीकृति की फाइल

बड़ी संख्या में जेईएन की पदोन्नति के संबंध में फाइलें

जेडीए से प्रोजेक्ट्स का फीडबैक मांगा
मंत्री शांति धारीवाल के पास ज्यादातर फाइलें जयपुर और जेडीए से जुड़ी हैं। दूसरी तरफ जेडीए की तरफ से भी कुछ प्रकरणों का जवाब नहीं दिया गया है। पिछले दिनों हाउसिंग बोर्ड द्वारा मानसरोवर में सिटी पार्क जैसा प्रोजेक्ट समय से पहले जनता को समर्पित करने के बाद धारीवाल ने जेडीए से प्रोजेक्ट्स का फीडबैक मांगा है।

एक और रिटायर्ड को सलाहकार रखा
मंत्री शांति धारीवाल के ऑफिस से लेकर पर्सनल स्तर पर फाइलों का निस्तारण त्वरित हो और जनता को त्वरित रेस्पाॅन्स मिले, इसके लिए जेडीए के पूर्व वरिष्ठ उद्यानविद महेश तिवारी को सलाहकार रखा गया है। 31 अक्टूबर को तिवारी रिटायर हुए और 1 नवंबर से उनको मंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया।खबरें और भी हैं…

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal