मुंबई ब्यूरो – प्रतिबंधित संगठन पीएफआइ (Popular Front of India) के खिलाफ एक और कार्रवाई देखने को मिलीहै। महाराष्ट्र एटीएस (Maharashtra ATS) ने पीएफआइ के सचिव और दो अन्य सदस्यों को पनवेल (Panvel) से गिरफ्तार किया है।
ऐसा आरोप है कि प्रतिबंधित होने के बावजूद भी पीएफआइ अपने संगठन को आगे बढ़ाने के प्रयास में जुटी हुई है और गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित पीएफआइ की विस्तार टीम से जुड़े हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि पनवेल में पीएफआइ सदस्यों की एक बैठक की खुफिया जानकारी महाराष्ट्र एटीएस को मिली थी जिसके बाद एटीएस ने ये कार्रवाई की। आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) इस मामले की जांच में जुटा हुआ है।
बीते दिनों मुंबई से हुआ था एक आतंकी गिरफ्तार
गौरतलब है कि बीते कुछ दिन पहले भी महाराष्ट्र एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई से एक आतंकी को गिरफ्तार किया था। इस आतंकी का नाम चरत सिंह उर्फ इंद्रजीत सिंह बताया गया है। जांच में सामने आया था कि ये आतंकी कनाडा बेस्ड वांटेड क्रिमिनड लखबीर सिंह लांडा के संपर्क में है।






