मुंबई में दही हांडी कार्यक्रम के दौरान 24 ‘गोविंदा’ हुए घायल, पांच अस्पताल में भर्ती

मुंबई -महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने घोषणा की थी कि इस साल दही हांडी और गणेश चतुर्थी सहित धार्मिक त्योहारों को मनाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। जिसके बाद पहला भीड़भाड़ वाला त्योहार मनाया जा रहा है।

मुंबई में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी समारोह के दौरान कम से कम 24 ‘गोविंदा’ घायल हो गए। इनमें से पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि 19 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस उत्सव के दौरान दही से भरी मटकी को ऊंचाई पर लटकाया जाता है और मानव पिरामिड बनाकर गोविंदा उसे तोड़ते हैं।

जन्माष्टमी के मौके पर पूरे महाराष्ट्र में इस खेल का आयोजन किया जाता है। खेल के दौरान प्रतिभागियों के गिरने और घायल होने की घटनाएं हर साल देखने को मिलती हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अधिकारियों ने कहा गया कि दोपहर तीन बजे तक मुंबई में दही हांडी खेल में शामिल 24 सदस्य घायल हो गए। उनमें से 19 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पांच गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर है। घायलों में से नौ का इलाज केईएम अस्पताल, पांच का नायर अस्पताल और चार का पोद्दार अस्पताल में उपचार हुआ।



newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal