हिंदी न्यूज़ महाराष्ट्र नींद की दवा लेकर सोते हैं संजय राउत, महाराष्ट्र में सरकार बनाने का देखते हैं सपना; शिवसेना नेता पर भाजपा का तंज नींद की दवा लेकर सोते हैं संजय राउत, महाराष्ट्र में सरकार बनाने का देखते हैं सपना; शिवसेना नेता पर भाजपा का तंज

शिवसेना के फायरब्रांड नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने हाल ही में दावा किया कि महाराष्ट्र में अगर एकबार फिर सत्ता परिवर्तन होता है तो हैरान होने की जरूरत नहीं है। उनके इस सनसनीखेज दावे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तंज कसा है। भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, ‘सरकार जाने के बाद संजय राउत को नींद नहीं आती है। वह नींद की दवा लेते हैं और सपने देखते हैं।’

वहीं, संजय राउत के इस बयान पर महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ”वर्तमान में राज्य में बाढ़ की स्थिति गंभीर है, इसलिए एक-दूसरे पर आरोप लगाने से बेहतर हमें बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की कोशिश करनी चाहिए।”

बावनकुले ने कहा, “संजय राउत अब सो नहीं सकते। वह नींद की गोलियां लेते हैं और सपने देखते हैं। अगर विधायक, सांसद मंत्रालय में नहीं जाते हैं, तो क्या उनके क्षेत्र का विकास होगा? एकनाथ शिंदे दिल्ली इसलिए जा रहे हैं, क्योंकि महाराष्ट्र के विकास के लिए फंड की आवश्यकता है। महाविकास अघाड़ी की सरकार ने ढाई साल में सब नष्ट कर दिया। हमें दो साल में पांच साल का विकास पूरा करना है। इसके लिए हमें केंद्र की मदद की आवश्यकता होगी।”

उन्होंने कहा, “आपने कभी दिल्ली पर विश्वास नहीं किया, इसलिए आप दिल्ली नहीं गए। शिंदे-फडणवीस की दिल्ली यात्रा केवल महाराष्ट्र के विकास के लिए है। विधायक और सांसद भले ही चले जाएं, आपकी स्थिति अभी भी नहीं बदली है। एकनाथ शिंदे ने कहा है कि जो भी आने को तैयार हो उसे ले लो।”

भाजपा नेता ने कहा कि अब उद्धव ठाकरे और संजय राउत के लिए आत्मचिंतन का समय है। गलतियों को सुधारने के बजाय विधायकों के बारे में अपशब्द कहे जा रहे हैं। शिवसेना इसका खामियाजा भुगत रही है।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal