ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे फौजी की होने वाली है शादी, चर्चा में है अनोखा वेडिंग कार्ड

28 मई को ऑपरेशन सिंदूर में शामिल हुए सीकर के जांबाज फौजी अमित सिंह की शादी होने वाली है। जवान ने सेना को समर्पित करते हुए अपनी शादी के कार्ड पर “ऑपरेशन सिंदूर” और “प्राउड ऑफ इंडियन आर्मी” छपवाया है। जवान अमित सिंह की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल सीकर के धोद क्षेत्र के खाखोली गांव के किसान जगदीश सिंह शेखावत के एक फौजी बेटे अमित सिंह की शादी 28 मई को कुचामन सिटी के रसीदपुर निवासी दशरथ सिंह की पुत्री पूजा कंवर के साथ होगी।
किसान जगदीश सिंह शेखावत के चार बेटे हैं, जिनमें से तीन बेटे धर्मेंद्र सिंह, अमित सिंह और अभय प्रताप सिंह भारतीय सेना में जवान है। इसके अलावा सबसे बड़ा चौथा बेटा भंवर सिंह शेखावत मोटिवेशनल स्पीकर है। इसके अलावा उनकी बहन संगीता शेखावत भी राजस्थान पुलिस में है। फौज में शामिल तीनों भाई एक साथ ऑपरेशन सिंदूर में शामिल थे।
आपको बता दे की जवान अमित सिंह की शादी में भी उनके बड़े भाई को छुट्टी नहीं मिली थी। इसलिए वे अभी तक घर पर नहीं आए हैं जवान अमित सिंह ने बताया कि अगर बड़े भाई को छुट्टी मिलती है तो वह शादी में शामिल होंगे नहीं तो उनके बगैर ही शादी होगी बड़े भाई के शादी में शामिल नहीं होने से परिवार में थोड़ी कमी जरूर खल रही है।
आपको बता दे कि इससे पहले बहन संगीता की शादी में भी तीनों भाइयों में से दो भाई शामिल नहीं हो पाए थे। दूल्हा अमित सिंह भी मात्र 15 दिन की छुट्टी लेकर घर आया है। शादी के कुछ दिन बाद अमित को नई नवेली को छोड़कर ड्यूटी पर वापस लौटना होगा।
अमित सिंह की बहन संगीता शेखावत से ऑपरेशन सिंदूर के समय घर के हालात के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि घर में डर का कोई माहौल नहीं था। माता-पिता और मुझे तीनों भाइयों पर गर्व है कि वह देश की रक्षा के लिए ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा है। जब हमने जवान अमित सिंह से बात की, तो उन्होंने बताया कि भारत पाक युद्ध के दौरान घर पर ऑपरेशन सिंदूर और युद्ध से संबंधित कोई बात नहीं की जाती थी। कुछ समय के लिए घर पर हाल-चाल पूछने के लिए हमें घर पर बात करने की इजाजत दी जाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal