ट्रंप के दावे पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से किए सवाल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले यह बयान देकर हड़कंप मचा दिया कि उन्होंने व्यापार का वादा करते भारत पाकिस्तान युद्ध रुकवाया है।
इसको लेकर कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी को जवाब मांग रही है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा और महासचिव जयराम रमेश ने इसको लेकर बयान दिया है। पवन खेड़ा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सिंदूर के साथ सौदा संभव नहीं।
खेड़ा ने X पर वीडियो जारी कर कहा, प्रधानमंत्री मोदी के बयान से पहले ट्रंप का भी बयान सुना, जो काफी व्यथित करने वाला था, इसने सभी को चौंका दिया। भारतीय संस्कृति में सिंदूर का सौदा कभी संभव नहीं। ट्रंप ने कहा था कि व्यापार को हथियार बनाकर उन्होंने हमसे ऑपरेशन सिंदूर रुकवाया। हम उम्मीद कर रहे थे कि प्रधानमंत्री इसका करारा जवाब देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ ट्रंप ने कश्मीर में मध्यस्थ की बात कही थी, जो स्वीकार नहीं।”
जयराम रमेश ने कहा, “कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया था। प्रधानमंत्री के संबोधन के पहले ही ट्रंप ने घोषणा कर दी कि उन्होंने भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवा दिया। इस पर प्रधानमंत्री ने कुछ कहा नहीं। प्रधानमंत्री को कई सवालों का जवाब देना है। पिछले दो हफ्तों में दो सर्व दलीय बैठक हुई है, जिसमें प्रधानमंत्री मौजूद नहीं थे। हम मांग करते हैं कि सभी विपक्षी नेताओं को प्रधानमंत्री विश्वास में ले।
आपको बता दे ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत पाकिस्तान युद्ध रोकने का श्रेय लेते हुए कहा था कि उन्होंने दोनों देशों के साथ व्यापार का वादा करके युद्ध रुकवाया है।
उन्होंने कहा था कि शनिवार को उनके प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल युद्ध विराम करने में मदद की क्योंकि दोनों देशों के पास बहुत परमाणु हथियार है। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने भारत पाकिस्तान के साथ काफी व्यापार करने का वादा किया जिसके बाद दोनों राजी हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal