भारत बांग्लादेश सीमा पर 7 घुसपैठ गिरफ्तार,मदद करने वाले 3 भारतीय भी पकड़े गए

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल के नादिया और मुर्शिदाबाद जिला में एक बड़ी कार्यवाई करते हुए 7 बांग्लादेशी घुसपैठियों और 3 भारतीय दलालों को गिरफ्तार किया। यह सभी बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में रह रहे थे और सरकार की ओर से चलाए जा रहे अवैध प्रवासियों की पहचान अभियान की वजह से भागने की फराक में थे।
बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के डीआईजी और प्रवक्ता एनके पांडे ने बताया कि 146 बटालियन के जवानों को भारत बांग्लादेश सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। गुरुवार 6 फरवरी सुबह जंगली सीमा चौकी के पास गश्ती दल ने 6 से 7 लोगों को सीमा पार करने की कोशिश करते देखा। जवानों ने तुरंत कार्यवाही की लेकिन घने कोहरे का फायदा उठाकर कुछ लोग भाग निकले। हालांकि दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया और तलाशी के दौरान तीन बैग बरामद किए गए।
पूछताछ के दौरान एक बांग्लादेशी के मोबाइल पर कॉल आया जिसे बीएसएफ ने सामान्य तरीके से बात करने को कहा। कॉल एक दलाल की थी जो उन्हें अवैध रूप से सीमा पार करने में मदद कर रहा था। जवानों ने दलाल को जंगली में सीमा शुल्क कार्यालय के पास बुलाया और मौके पर पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और बाइक जप्त की गई है। आगे की पूछताछ में पता चला कि बाकी बांग्लादेशी गोपालपुर घाट के पास एक केले के बागान में छिपे थे। बीएसएफ ने गुप्त ऑपरेशन चला कर ऑटो रिक्शा और एंबुलेंस के जरिए वहां पहुंचकर दलाल से उन्हें बाहर बुलाने को कहा, जैसे ही वह बाहर आए बीएसएफ ने सभी को सुबह 9 बजे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इस अवैध गतिविधि में दो और भारतीय दलाल शामिल थे। जो हर व्यक्ति से ₹7000 लेकर सीमा पार करते थे। बीएसएफ ने दलाल को फोन कर उन दलालों को चीचिनिया मोड पर बुलाने को कहा। जब वे वहां पहुंचे तो जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। इनमें से एक ने धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की लेकिन उसे काबू कर लिया गया। बीएसएफ ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 16 मोबाइल फोन, बाइक, भारतीय, बांग्लादेशी, केन्याई व इंडोनेशियाई करेंसी बरामद की। डीआईजी पांडे ने कहा कि इस ऑपरेशन ने सीमा पार घुसपैठ और दलालों के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। बीएसएफ लगातार सीमाओं पर चौकसी बनाए हुए हैं और इस तरह की एक्टिविटी को रोकने के लिए पूरी तरह एक्टिव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal