और अब नितिन गड़करी : जिसने जुबां चलाई, वही काम से गया
(आलेख : बादल सरोज)इन दिनों केंद्रीय मंत्री और खांटी नागपुरिये नितिन गडकरी बहुतई भड़भड़ाये हुए हैं। धड़ाधड़ ट्वीट पर ट्वीट कर बिलबिला रहे हैं कि “कुछ लोगों द्वारा दुष्ट राजनीतिक इरादों से उनके खिलाफ कहानियां गढ़कर एक कुटिल अभियान चलाया जा रहा है। मीडिया, सोशल मीडिया में उनके वक्तव्यों को तोड़-मरोड़कर, मनगढंत तरीके से पेश…