रेडी टू ईट पर विधानसभा में हंगामा:विपक्ष ने कहा-इसकी सप्लाई में माफिया घुस गए हैं, जांच की मांग पर हंगामा

छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्राें पर रेडी टू ईट फूड की आपूर्ति पर हंगामा हो गया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि रेडी टू ईट की सप्लाई में भी अब माफिया घुस गए हैं। इस पर सदन में हंगामा हो गया। भाजपा विधायकों ने पूरे मामले की जांच की मांग की। मानसून सत्र के…

बांधी के ‘गांजा’ बयान पर बवाल:कांग्रेस ने कहा-हो सकता है एनालिसिस-रिसर्च के बाद कह रहे हों; CM बोले-नशा कोई भी हो, अच्छा नहीं

छत्तीसगढ़ के मस्तूरी से BJP विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी के शराब की जगह गांजा-भांग को बढ़ावा देने के बयान पर सियासी हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस ने उनके बयान को आड़े हाथों लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र की एजेंसी 10 ग्राम गांजा ढूंढने के लिए मुंबई घूम…

रायपुर पहुंची राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू:BJP ने बताया जनजातीय अस्मिता का प्रतीक, एयरपोर्ट से लेकर सड़कों तक भव्य स्वागत

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचीं। राष्ट्रपति चुनाव में वह अपने लिए समर्थन मांगने आई हैं। द्रौपदी मुर्मू का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद जगह-जगह सड़कों पर भी उनका स्वागत किया गया। ओडिशा के पारंपरिक नृत्यों के अलावा यहां पंथी डांस…

छत्तीसगढ़ में आज से मुफ्त लगेगा बूस्टर डोज:सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर लगाने की तैयारी; कोरोना के बढ़ते मामलों ने फिर बढ़ाई चिंता

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार से कोरोना टीके का बूस्टर डोज मुफ्त में लगाया जाएगा। प्रीकॉशन अथवा बूस्टर डोज के लिए यह अभियान सभी सरकारी कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर चलना है। 18 साल से अधिक उम्र के ऐसे लोग जिन्होंने कम से कम छह महीने पहले तक टीके की दूसरी खुराक लगवा ली थी उन्हें यह तीसरी…

विधायकों के वेतनवृद्धि को कैबिनेट की मंजूरी:कर्मचारियों के ट्रांसफर से प्रतिबंध हटाने के लिए उप समिति गठित; मछुआ और भूगर्भजल नीति भी मंजूर

छत्तीसगढ़ में विधायकों के वेतन-भत्ते में वृद्धि की जानी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इसके लिए प्रस्तावित संशोधन विधेयक के प्रारूप को मंजूरी दे दी गई। कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा प्रतिबंध हटाने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उप समिति का गठन किया गया है। वहीं…

आदिवासी इलाके से दौड़ी पहली AC ट्रेन:अंबिकापुर-दिल्ली विशेष ट्रेन को रेलमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; CM बोले-सामान्य एक्सप्रेस हो जाए तो सुविधा होगी

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच गुरुवार को पहली AC ट्रेन शुरू की गई है। अम्बिकापुर-निजामुद्दीन-अम्बिकापुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले ही दिन ट्रेन आधे घंटे देरी से 10 बजे छूटी। इस…

आज से धौरपुर में SDM कार्यालय:स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव करेंगे लोकार्पण, राजनांदगांव जिले में साल्हेवारा अब नई तहसील

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक ढा़ंचे के विकेंद्रीकरण का काम जारी है। मंगलवार को सरगुजा जिले के धौरपुर में नया एसडीएम कार्यालय शुरू हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव इसका लोकार्पण करने वाले हैं। इस बीच सरकार ने राजनांदगांव में एक नई तहसील साल्हेवारा के गठन की अधिसूचना जारी की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लुंड्रा…

अमरनाथ यात्रा में मुश्किलों का मंजर:रायपुर लौटे यात्री ने बताया-कुछ देर रुके होते तो हम फंस जाते; कठिन चढ़ाई से साथी हुआ बेहोश

दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के पास 8 जुलाई को बादल फटने से आई अचानक बाढ़ के कारण कई लोग बह गए। हादसे में 15 से अधिक लोगों की मौत हो गई। कई अब भी लापता हैं। मुश्किल यात्रा पूरी कर रायपुर के 9 तीर्थ यात्रियों का जत्था वापस लौटा है। रायपुर के…

कुशाभाऊ यूनिवर्सिटी में संविदाकर्मियों का बवाल:कुलपति पर स्थानीय लोगों को नौकरी से निकालने का आरोप, चेंबर के सामने बैठे

रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को बवाल हो गया। संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों ने कुलपति दफ्तर के बाहर धरना दे दिया। ये सभी अचानक यहां बैठकर नारेबाजी करने लगे। कर्मचारियों का दावा है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन उन्हें काम से निकालने जा रहा है। बेरोजगारी की तलवार सिर पर लटकती देख कर्मचारियों…

छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति उम्मीदवार:द्रोपदी मुर्मू का रायपुर दौरा 15 जुलाई को, सांसदों-विधायकों संग करेंगी बैठक

NDA की राष्ट्रपति पद प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू रायपुर आने वाली हैं। 15 जुलाई को उनका रायपुर में कार्यक्रम तय है। मुर्मू का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी तैयारियों में लगी हैं। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में इसे लेकर एक बैठक भी बुलाई गई। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…