Entertainment News Live: ‘RRR’ ने फिर देश को कराया प्रॉउड! फिल्म का गाना ऑस्कर 2023 के लिए हुआ शॉर्टलिस्ट

Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड और हॉलीवुड की तमाम लेटेस्ट न्यूज के लिए यहां आएं. एंटरटेनमेंट जगत की हर खबर और सेलेब्स से जुड़ी पल-पल की Live अपडेट के लिए बन रहे.

Entertainment News Live Updates:‘आरआरआर’ के फैंस के लिए कुछ गुड न्यूज है! एसएस राजामौली की फिल्म ने ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट में जगह बना ली है. फिल्म के गाने ‘नातु नातु’ को बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है. यह अब उन 15 गानों में से है, जिन्हें कुल 81 में से चुना गया है. ‘नातु नातु’ के अलावा, लिस्ट में  अवतार: द वे ऑफ वॉटर, ब्लैंक पैंथर से ‘लिफ्ट मी अप’: वकंडा फॉरएवर और टॉप गन: मेवरिक से ‘होल्ड माई हैंड’ सॉन्ग्स शामिल हैं. बता दें कि आरआरआर दो क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू (राम चरण) और कोमाराम भीम (जूनियर एनटीआर) की लाइफ पर बेस्ड है. राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा, फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन, श्रिया सरन, रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी अहम भूमिका में हैं.

‘अवतार 2’ जल्द 200 करोड़ के कल्ब में शामिल होगी
जेम्स कैमरून की ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म कर रही है और इसी के साथ शानदार कलेक्शन भी कर रही है.. हालांकि पहले वीकेंड के मुकाबले वीक डेज में फिल्म की कमाई में गिरावट भी आई है बावजूद इसके ‘अवतार 2’ का कलेक्शन उम्मीद से बेहतर है.  कमाई की बात करें तो  फिल्म ने ओपनिंग डे पर 40.3 करोड़ रुपयों की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 42.5 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि तीसरे दिन फिल्म की कमाई का आंकड़ा 46 करोड़ रहा. फिल्म ने चौथे दिन 18.6 करोड़ का कलेक्शन किया है. ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ के मंगलवार को 16.5 करोड़ का बिजनेस किया. अब फिल्म के बुधवार यानी छठे दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं.अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 15.25  करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ का कुल कलेक्शन अब 179.30 करोड़ रुपये हो गया है.

‘कंतारा’ का प्रिकव्ल या सिक्वल कंफर्म
ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ ब्लॉकबस्टर ‘कंतारा’ को “निश्चित रूप से” एक फ्रेंचाइजी में बदल दिया जाएगा, फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को ये खबर कंफर्म की. ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित, कंतारा ने 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने पर जबरदस्त रिस्पॉन्स हासिल किया था. होम्बले फिल्म्स के फाउंडर विजय किरागंदूर ने कहा कि बैनर कंतारा को मिले रिसपॉन्स से एक्साइटेड है और जल्द ही फिल्म के लिए “या तो एक प्रीक्वल या सीक्वल” डेवलेप करना शुरू कर देगा

 

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal